जुलाई ९, २०१८
उत्तर प्रदेशके महोबा प्रान्तके खरेला थाना क्षेत्रके पहरेथा गांवमें एक मुस्लिम युवकने रोटी जल जानेपर अपनी पत्नीको ‘तीन तलाक’ बोलकर घरसे निकाल दिया ।
पुलिस अधीक्षक बंशराज यादवने बताया है कि पहरेथा गांवकी २४ वर्षीय मुस्लिम युवतीने उनकेपास आकर परिवाद दिया कि रोटी जल जानेके कारण पतिने ‘तीन तलाक’ बोलकर घरसे निकाल दिया है ! महिलाने इसका लिखित-पत्र दिया है ।
इस प्रकरणमें घरेलू हिंसा नियमके अन्तर्गत अभियोग किए जानेका आदेश थानेको दिया गया है । उन्होंने बताया कि परिवाद पत्रके अनुसार करहरा गांवकी रजियाका विवाह पहरेथा गांवके निहाल खांके साथ ४ जुलाई २०१७ को हुआ था ।
रजियाने आक्षेप किया कि पतिके तलाक देने और घरसे निकाले जानेकी परिवाद लेकर वह पहले थाने गई थी; लेकिन पुलिसने उसे डांटकर भगा दिया था, इसके बाद वह उच्च पुलिस अधीक्षकसे मिली ।
उसने यह भी आक्षेप किया कि तलाक देनेसे तीन दिवस पूर्व उसके पतिने धुम्रपानडण्डिका (सिगरेटसे) उसके शरीरके कई भागोंको जलाया भी था !
स्रोत : आजतक
Leave a Reply