जुलाई ९, २०१८
उत्तर प्रदेशके बरेलीमें ‘तीन तलाक’ और ‘हलाला’का प्रकरण सामने आया है । एक व्यक्तिने अपनी पत्नीको ‘तलाक’ देकर घरसे बाहर कर दिया । इसके पश्चात पुनः पत्नीको साथमें रखनेके लिए अपने ही पिताके साथ निकाह कराकर ‘हलाला’ करा दिया । बहूके साथ सुसरका निकाह करानेका प्रकरण यहीं नहीं रुका । पुनः तलाक देनेके बाद वह अब भाईसे ‘हलाला’ करानेपर अडा है । उत्तरप्रदेशके बरेली स्थित बानखाना निवासी एक महिलाका विवाह गढी-चौकीके वसीमसे २००९ में हुआ था । महिलाका आक्षेप है कि दो वर्ष पश्चात उसने उसे तलाक देकर अपने घरसे निकाल दिया था । कुछ माह पश्चात पुनः पत्नीको रखनेके लिए उसी वर्ष वसीमने अपने ही पिताके साथ निकाह कर दिया, ताकि ‘हलाला’ हो सके ! इसके पश्चात ससुरने तलाक दे दिया, जिसके बाद वसीमने पुनः निकाह करके उसके साथ रहने लगा; लेकिन दोनोंके मध्य झगडे समाप्त नहीं हुए । वसीम उसपर अत्याचार करता रहा और २०१७ में पुनः उसे तलाक देकर घरसे निकाल दिया !
एक बार पुनः अब वसीम उसे अपने साथ रखना चाहता है; लेकिन इस बार उसने भाईके (देवर) साथ ‘हलाला’ करनेको कहा ! इसके पश्चात ही वो शादी करके अपने साथ रखेगा !
महिलाने यह माननेसे मना कर दिया है । अब वह अपनी बहनके घर रह रही है । रविवारको महिलाने :आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी’की अध्यक्ष निदा खानके यहां पहुंचकर अपना दु:ख बताया था । बाद में महिलाने समाचार माध्यमके (मीडिया) समक्ष आकर भी अपना दु:ख बताया ।
‘तीन तलाक’को न्यायालयद्वारा प्रतिबन्धित किए जानेके बाद मोदी शासनने कडे नियम बनानेको कहा है । इस सम्बन्धमें ‘तीन तलाक विधेयक’ लोकसभासे पारित हो चुका है; लेकिन राज्यसभामें लम्बित है ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply