हिन्दू राष्ट्र भारत और इस्लामिक राष्ट्र पाकिस्तानमें क्या अंतर होगा ? (भाग – १)


शशि थरूरने अपना हिन्दूद्रोही वृत्तिको प्रदर्शित करते हुए विष वमन किया है और कहा है कि यदि २०१९ में भाजपा लोकसभा चुनाव विजयी होती है तो देश ‘हिन्दू पाकिस्तान’ बन जाएगा !
सर्वप्रथम तो जब देशका विभाजन १९४७ में धर्मके आधारपर हुआ था तो यदि इस्लामिक पाकिस्तान बना तो भारतको हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं घोषित किया गया ? इस भयंकर राजनीतिक चूककी भरपाई आज स्वतंत्रताके सात दशक पश्चात भी हम हिन्दू कर रहे हैं; अतः इस चूकको सुधारनेका अब समय आ गया है, भारतको एक सशक्त और अखण्ड हिन्दू राष्ट्रके रूपमें स्थापित करना ही होगा ! हिन्दू बहुल देशको हिन्दू राष्ट्र घोषित करना, हम हिन्दुओंका मौलिक अधिकार है, इसे लेनेसे हमें कोई रोक नहीं सकता ! जब विश्वमें इतने सारे ईसाई और इस्लामिक राष्ट्र बौद्धोंका राष्ट्र और यहूदियोंका भी एक राष्ट्र हो सकता है तो हिन्दुओंका एक राष्ट्र क्यों नहीं होना चाहिए ?
जिन लोगोंको यह लगता है कि भारत हिन्दू राष्ट्र बननेपर पाकिस्तान जैसा हो जायेगा तो वे यह जान ले यह कदापि संभव नहीं ! हिन्दू धर्म और इस्लाममें वही अंतर है जो क्रमश: सबका पालन करनेवाली गौ माता और निरीह पशुका संहार करनेवाले हिंसक बाघमें है ! बाघ तो अपनी क्षुधाके तृप्त होनेपर किसीपर वार नहीं करता; किन्तु धर्मांधकी बर्बरतासे इतिहासके रक्तरंजित पृष्ठ भरे पडे हैं | इस्लामकी बर्बता क्या है, मेरी इस बातपर विश्वास नहीं होता तो किसी भी इस्लामिक राष्ट्रमें छ: माह रहकर आएं, मेरे इस तथ्यकी सत्यतापर आप स्वयं ठप्पा लगा देंगे ! इस्लामिक राष्ट्रमें भी जानेकी आवश्यकता नहीं है, अपनी बहु-बेटियोंके साथ छ: माह आजके मुसलमानी आतंक ग्रसित कश्मीरमें ही रह आएं, दूधका दूध और पानीका पानी हो जाएगा !
हिन्दू राष्ट्र राम राज्य समान होगा, इस्लामिक पाकिस्तान समान वहां आतंकवादको प्रश्रय कभी नहीं मिल सकता है ! हिन्दू धर्म दूसरोंको कष्ट देनेमें विश्वास ही नहीं रखता है, यह बात सभी हिन्दू धर्मद्रोहियोंको अच्छेसे समझमें आना चाहिए !
आज पाकिस्तानकी छवि विश्वमें क्या है यह प्रत्येक पाकिस्तानी जानता है, अमरीका तो उसे अपने यहां घुसनेसे पूर्व वायुयान तलपर ही उसे निर्वस्त्र कर निरिक्षण करता ही है, शरियाको माननेवाले अरब देशोंमें भी उसका कोई मान नहीं है ! इसके विपरीत हिन्दुओंकी छविपर किसी भी देशने कभी भी कोई आपात्ति नहीं जताई है तभी विश्वके अनेक देशोंमें हिन्दू सम्मानसे रहते हैं ! हिन्दू राष्ट्र आनेपर हिन्दुओंकी छवि पूरे विश्वमें और भी उज्जवल होगी; हिन्दू सर्वत्र सुरक्षित होगा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बंगलादेश जैसे देशोंमें भी हिन्दू सम्मानके साथ निर्भीक होकर रह पाएंगे, वहां हिन्दू-नरसंहारका क्रम समाप्त हो जाएगा ! इस देशमें कोई हिन्दू धर्मद्रोही नहीं होगा, राष्ट्रद्रोही न होगा, सभी धर्मपारायण और राष्ट्रनिष्ठ होंगे व  सम्पूर्ण विश्वकी मंगलकामना करनेवाले होंगे ! और इसी बातका कष्ट कांग्रेसियोंको है; क्योंकि उन्हें धू-धू कर जलता हुआ भारत चाहिए और इसलिए उन्हें हिन्दू राष्ट्र नहीं चाहिए ! (क्रमश:)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution