जुलाई १२, २०१८
‘राष्टीय मुस्लिम मंच’की ओरसे आज राम मन्दिर विवादके हल और शान्तिके लिए आयोजित कार्यक्रममें विघ्न पैदा हो गया ! इसके कारण ‘सरयू नदी’पर ‘वजू’के कार्यक्रमको स्थगित कर दिया गया । रामकथा संग्रहालयसे सीधे नूह असलाहिस्लामकी समाधिपर जाकर फातिया व कुरानका निर्णय लिया गया ।
डीएम डा. अनिल कुमार पाठकने कार्यक्रमपर रोक लगाए जानेसे मना किया । वहीं ‘मुस्लिम मंच’के राष्ट्रीय संयोजक मुरारी दासने भी कहा कि वर्षाके कारण कार्यक्रममें पहले ही काफी विलम्ब हो गया है । उन्होंने अपने कार्यकर्ताओंकी ओरसे उठाए गए प्रश्नका समाधान करते हुए कहा कि सरयूसे ‘वजू’ करनेका कुछ साधु विरोध कर रहे है और उन लोगोंने आत्महत्याकी चेतावनी दी है !
मुस्लिम मंचके कार्यक्रमका ‘अन्तरराष्टीय हिन्दू परिषद’के अध्यक्ष डा. प्रवीन भाई तोगडियाने विरोध किया था । उन्होंने सन्तोंसे व्यक्तिगत चलभाषकर आग्रह किया कि सन्त समाज भी मुखर हो । तोगडियाके ही आह्वानपर सन्तोंने मुख्यमन्त्रीतक सन्देश भेजा था । इसीके पश्चात शासन स्तरपर निर्णय लिया गया कि कार्यक्रममें आने वाले मुस्लिम ‘सरयू जल’से ‘वजू’ न करें !
शासनके निर्णयके पश्चात प्रान्त प्रशासनके अधिकारियोंने ‘मुस्लिम मंच’के पदाथिकारियोंसे भिन्नसे वार्ता की और उन्हें समझाया ।
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply