कुपवाडामें सुरक्षाबलोंके साथ भिडन्तमें एक आतंकी मृत !


जुलाई १२, २०१८

जम्मू-कश्मीरमें सीमावर्ती कुपवाडा प्रान्तके वनमें गुरुवारको सुरक्षा बलोंके साथ भिडन्तमें एक आतंकवादी मारा गया । आतंकवादियोंने बुधवारको सुरक्षा बलोंके एक दलपर आक्रमण कर दिया, जिसमें एक जवान हुतात्मा हो गया और एक अन्य जवान चोटिल हो गया । आधिकारिक सूत्रोंने बताया कि सूर्यकी प्रथम किरणके साथ ही सुरक्षा बलोंने अन्वेषण अभियान आरम्भ कर दिया । सुरक्षा बलोंकी आतंकवादियोंके साथ भिडन्तमें एक आतंकवादी मारा गया । माना जा रहा है कि वह विदेशी आतंकवादी है । सुरक्षा बलके दलपर कल आतंकवादियोंके आक्रमणमें चोटिल हुए एक जवानको द्रगमुल्ला सैन्य चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया है । सूत्रोंने बताया कि वनमें अब भी दो से तीन आतंकवादियोंके छिपे होनेका समाचार है, जिन्हें पकडनेके लिए व्यापक अन्वेषण अभियान चलाया जा रहा है ।


इस मध्य उत्तरी कश्मीरके बादीपोरा प्रान्तके वनमें भी आतंकवादियों एवं उनके स्थानका अन्वेषण और उन्हें नष्ट करनेके लिए गत कुछ दिवसोंसे व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । जंगलमें आतंकवादियोंके छिपे होनेके गुप्त विवरणके आधारपर कोटोसत्री वनमें यह अभियान चलाया जा रहा है । आतंकवादी शीत ऋतुमें हिमपातके समय छिपनेके लिए इन स्थानोंका प्रयोग करते हैं ।

सूत्रों ने बताया कि जबतक पूरे वन का अन्वेषण नहीं कर लिया जाता, सुरक्षा बलोंका अभियान जारी रहेगा । अब तक यहां किसी भी स्थानका संज्ञान नहीं हो सका है ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution