धर्म छिपाकर बनाया सम्बन्ध, विवाह रद्द होनेपर मार दी गोली !


जुलाई १४, २०१८


पश्चिम बंगालके हावडामें ‘लव जिहाद’की भांति एक प्रकरण सामने आया है । इतना ही नहीं धर्मका प्रकटीकरण होनेके पश्चात जब लडकीके कुटुम्बके सदस्योंने विवाह रद्द कर दिया तो लडकेने गोली मारकर अपनी महिला मित्रकी हत्या कर दी ! पुलिसने दोषीको बन्दी बना लिया है ।

पुलिसने बताया दोषी शेख सुल्तान उत्तरपाडा थाना क्षेत्रके कोननगरका रहने वाला है । सुल्तानने अपना धर्म छिपाकर ३५ वर्षीय महिलासे प्रेम सम्बन्ध स्थापित कर लिया था । स्थानीय लोगोंका कहना है कि दोनों काफी समयसे साथ रह रहे थे ।

यह भी बताया जा रहा है कि दोनों शीघ्र ही न्यायालयमें विवाह (कोर्ट मैरिज) करने वाले थे;  यद्यपि इस मध्य लडकी और उसके कुटुम्बको संज्ञान हो गया कि सुल्तानने अबतक उनसे अपना धर्म छिपाकर रखा था, जिसके पश्चात उन्होंने अपनी पुत्रीका विवाह सुल्तानसे रद्द कर दिया ।

पुलिसका कहना है कि सुल्तानको जब संज्ञान हुआ कि धर्मके चलते लडकीके परिजनोंने विवाह रद्द कर दिया है तो उसने क्रोधमें गुरुवारको लडकीपर गोली चला दी ! अपनी पुत्रीको बचानेके प्रयासमें उसके माता-पिता शुभ्रा चक्रवर्ती और तुषार चक्रवर्ती भी चोटिल हो गए

दोनोंको ‘उत्तरपाडा स्टेट जनरल’ चिकित्सालयमें प्रविष्ट करवाया गया है । अपनी प्रेमिका और उसके माता-पिताको गोली मारनेके बाद सुल्तानने वहांसे भागनेका प्रयास किया; लेकिन स्थानीय लोगोंने उसे पकड लिया और पुलिसको सौंप दिया ।

पुलिसने बताया कि सुल्तानके विरुद्ध अभियोग कर उसे न्यायालयके समक्ष प्रस्तुत किया गया । न्यायालयने सुल्तानको पुलिसकी ७ दिवस कारावासमें भेज दिया है ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution