पश्चिम बंगालमें एक और भाजपा कार्यकर्ताकी हत्या !


जुलाई २८, २०१८

पश्चिम बंगालके दक्षिण २४ परगना प्रान्तके मन्दिर बाजार क्षेत्रमें कुछ अज्ञात तत्वोंने भाजपाके एक स्थानीय कार्यकर्ताकी हत्या कर दी ! पुलिसने आज बताया कि भाजपाकी मन्दिर बाजार-धानुरहाट क्षेत्रकी मण्डल समितिके सचिव शक्तिपदा सरदार (४५) कल रात घर लौट रहे थे, उसी मध्य उनपर धारदार शस्त्रसे आक्रमण किया और सडकपर ही छोड दिया ।

स्थानीय लोगोंने सरदारको भूमिपर पडा पाया । उनके शरीरसे रक्त स्राव हो रहा था । लोगोंने उन्हें डायमण्ड हार्बर चिकित्सालय पहुंचाया । स्थिति विकट होने पर चिकित्सालयने उन्हें कोलकाताके एक चिकित्सालयमें भेज दिया; लेकिन चिकित्सालय ले जाते समय उसने प्राण त्याग दिए ।

पुलिसने कहा कि उसने प्रकरणकी जांच आरम्भ कर दी है । भाजपाने दोषारोपण किया है कि तृणमूल कांग्रेसके लोगोंने सरदारकी हत्या की है; यद्यपि तृणमूलने उन दोषारोपणको नकार दिया है । इससे पूरःव भी कई भाजपा कार्यकर्ताओंकी हत्याके प्रकरण वहां सामने आते रहे हैं ।

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution