‘मिशन इम्पोसिबल फॉलआउट’में दिखाए कश्‍मीरके अनुचित मानचित्रपर भडका चलचित्र प्रमाणन मण्डल (सेंसर बोर्ड )


जुलाई ३१, २०१८

केन्द्रीय चलचित्र प्रमाणन मण्डलके (सीबीएफसी) प्रमुख प्रसून जोशीने कहा कि टॉम क्रूजकी चलचित्र ‘मिशन इम्पासिबल-फॉलआउट’में ‘कश्मीर’के सन्दर्भमें ‘सुधार करने या हटाने’को कहा गया है; क्योंकि भारतीय सीमाकी अखण्डतासे समझौता नहीं किया जा सकता । उनके अनुसार चलचित्रमें दिखाये गए मानचित्रमें ‘जम्मू-कश्मीरकी सीमाको अनुचित ढंगसे प्रस्तुत किया गया है !’

प्रसून जोशीने बीती रात भाषाको बताया, ‘सीबीएफसीने चलचित्र ‘मिशन इम्पॉसिबल ६’के आवेदकोंको परामर्श दिया है कि चलचित्रमें दिखाया गया जम्मू कश्मीरका मानचित्र राज्यकी सीमाओंका सही प्रतिनिधित्व नहीं करता है और इसे या तो सुधारा जाए या हटाया जाए ! उन्होंने कश्मीरको ‘भारतके नियन्त्रण वाले कश्मीर’के रूपमें सन्दर्भित किया है, जिसे हमनें उनसे सही करके ‘भारतके राज्य जम्मू कश्मीर’ करनेको कहा है ।’

उन्होंने कहा, ‘‘मनोरंजनके लिए देशकी सीमाओंकी अखण्डतासे सन्धि नहीं की जा सकती !” क्रिस्टोफर मैक्क्वरीद्वारा निर्देशित यह चलचित्र ‘सीबीएफसी’द्वारा चार बदलावके पश्चात २७ जुलाईको प्रकाशित हुई थी ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution