अगस्त १, २०१८
दक्षिणी कश्मीरके कुलगाममें आतंकियोंने बुधवार दोपहर बैंकमें लूटपाट की ! घटनाके पश्चात वहांं अन्वेषण अभियान आरम्भ किया गया है ।
बैंक अधिकारीके अनुसार, आतंकियोंने लगभग ६ लाख रुपये लूटे हैं ! प्रान्तके कोईमुह क्षेत्रमें स्थित ‘स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया’की (एसबीआई) शाखामें बन्दूकधारी आतंकी प्रविष्ट हुए और वहां सारा धन लेकर भाग गए ।
आतंकियोंने वहां से भागते समय कुछ हवाई गोलीबारी भी की । बैंकके अधिकारी फय्याज अहमदने बताया कि ७ से ८ आतंकी शाखामें प्रविष्ट हुए और सीधा उनके कक्षमें घुसकर कोषकी कुञ्जी (चाबी) मांगी और उन्हें बाहर निकलने को कहा !
उन्होंने बताया कि बादमें लोगोंसे उन्होंने पुछा कि अधिकारी कौन है, जिसके बाद मुझे पीटा ! इस मध्य वह निधि पटलपर (कैश काउण्टरपर) गए और पैसे लेकर भाग गए । उन्होंने बताया कि वह लगभग ६ लाख लेकर भागे हैं ।
बैंकमें उपस्थित अन्य लोगोंके साथ भी आतंकियोंने मारपीट की । घटनाके पश्चात सुरक्षाबलोंद्वारा आतंकियोंको खोजनेके लिए आसपासके क्षेत्रोंमें अन्वेषणी अभियान चलाया गया ।
वहीं पुलिसद्वारा ‘सीसीटीवी’भी देखी जा रही है । ‘सीसीटीवी’में आतंकी ‘एके-४७’ बन्दूकके साथ दिखाई दे रहे हैं । वह लोगोंको एक ओर करके उन्हें पीट रहे हैं ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply