अगस्त ६, २०१८
उत्तरी कश्मीरके कुपवाडाके लोलाब क्षेत्रसे सुरक्षा बलोंने रविवारको एक आतंकीको बन्दी बनाया गया । उसके पास से शस्त्रास्त्र व विस्फोटक सामग्री मिली हैं ! कुपवाडा पुलिस व ‘१८ राष्ट्रीय राइफल्स’ने अन्देरनार वन क्षेत्रमें अन्वेषण अभियानके मध्य इस आतंकीको बन्दी बनाया गया । इसका संज्ञान शतमुकामके तौसीफ अहमद शाहके रूपमें हुआ है ।
पुलिसके अनुसार गत मंगलवारको लोलाब क्षेत्रमें पुलिसकर्मीसे इंसास बन्दूक छिननेकी घटनामें भी यह सम्मिलित रहा । बन्दूक छिननेकी घटनामें सम्मिलित रहे हिजबुलके दो आतंकियों जहूर अहमद मीर व बिलाल अहमद शाहको सुरक्षा बलोंने गुरूवारको भिडन्तमें मार गिराया था ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply