हथगोले और शस्त्रोंके साथ दिल्ली आ रहा आतंकी, जम्मूमें बन्दी बनाया गया !


अगस्त ६, २०१८

जम्मूमें बडे आतंकी आक्रमणका षडयन्त्र असफल हुआ है ! पुलिसने यहां एक आतंकवादीको बन्दी बनाया है, जो दिल्लीकी ओर आ रहा था और आक्रमणका अवसर देख रहा था ।

सूत्रोंके अनुसार, इस आतंकीको जम्मूके गांधीनगरसे बन्दी बनाया गया है । आतंकीके पास काफी शस्त्र मिले हैं, जिसमें आठ हथगोले भी सम्मिलित हैं । इसके अतिरिक्त ६० सहस्त्र रुपये भी मिले हैं ।

गुप्त सूचनाके आधारपर पुलिसने देर रात यहां गांधी नगरमें एक वाहशको रोका और कश्मीरके एक युवकको बन्दी बनाया, जिसके पास आठ हथगोले थे !

अधिकारीने बताया कि आतंकवादीका संज्ञान दक्षिण कश्मीरके पुलवामा प्रान्तमें अवन्तीपुरा निवासी अरफान वानीके रूपमें हुई है । उसके पाससे आठ हथगोले और ६० सहस्त्र रुपये मिले हैं !
ऐसी गुप्त सूचना है कि ‘लश्कर-ए-तैयबा’, ‘जैश-ए-मोहम्मद’ और ‘हिजबुल मुजाहिदीन’के कश्मीरी आतंकवादियोंकी १५ अगस्तको जम्मू तथा नई दिल्लीमें आतंकवादी आक्रमण करनेकी योजना है । इस सूचनाके पश्चात पुलिस तथा अन्य सुरक्षा विभोगको चेतावनी दी गई है ।

पुलिसने बताया कि आतंकवादीसे उसकी योजना और नगरमें तथा नगरसे बाहर उसके सम्पर्कोके बारेमें पूछताछ की जा रही है ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution