कुम्भ मेलेके कार्योपर मुख्य सचिवने कहा – अधिकारियोंकी आलस्य उचित नहीं !


अगस्त ९, २०१८

मुख्य सचिव डा. अनूप चन्द्र पाण्डेयने कहा है कि कुम्भ मेलेके लिए होने वाले जिन कार्योकी स्वीकृति मिल चुकी है, उसका शासनादेश एक सप्ताहमें जारी कर दिया जाए । कहा कि २६०० कोटिमें मात्र १६८० कोटिके कार्योका शासनादेश जारी हुआ है । अधिकारियोंकी यह वृत्ति अनुचित है ।
मुख्य सचिवने ७४ कोटिके नूतन कार्योंको बैठकमें स्वीकृति दी । वह शास्त्री भवनमें गुरुवारको कुम्भ मेला-२०१९ के आयोजनकी तैयारियोंकी समीक्षा कर रहे थे ।

उन्होंने ‘न्यू सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल-जीटी रोड’ (भगवतपुर मोड), बेगम बाजारतक सडकके दोनों ओर गलियोंमें बत्ती लगानेकी स्वीकृति दी । नगर निगम, इलाहाबाद विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभागको सडकें बनाने व विस्तार देनेके लिए बिजलीके खम्भों, तारों व परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) स्थानान्तरित करानेका भी निर्देश दिया । स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय माच्युरी कक्षके आधुनिकीकरण व वातानुकूलित करनेके लिए ३०.६१ लाख रुपयेके प्रस्तावको स्वीकृति दी ।

मुख्य सचिवने इलाहाबाद विकास प्राधिकरण कुम्भ मेला-२०१९ में यातायात अच्छा बनाने व सुरक्षाके लिए रेलिंग लगाने, हरियाली करानेपर ५८६ लाख रुपये व्यय करेगा । कुम्भ मेलेमें राष्ट्रीय कार्यक्रमोंकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी । इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ, मथुरा व अयोध्यामें मेलेसे पूर्व कुम्भ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा ।

उन्होंने श्रद्धालुओं व कल्पवासियोंको राशन, मिट्टीका तेल, रसोई गैस उपलब्ध करानेके लिए ५० कोटि रुपयेकी स्वीकृति दी । बैठकमें मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशान्त त्रिवेदी, गृह अरविन्द कुमार, मण्डलायुक्त इलाहाबाद आशीष कुमार गोयल आदि उपस्थित थे ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution