मध्यप्रदेशके आश्रित निकेतनमें मूकबधिर बालिकासे दुष्कर्म किया !


अगस्त ९, २०१८

उत्तरप्रदेश और बिहारके आश्रय निकेतनमें नाबालिग बच्चियोंके साथ हुए दुष्कर्मके पश्चात अब मध्यप्रदेशमें भी ऐसा ही प्रकरण सामने आया है । इस इनमें मूकबधिर बालिकाओंको संगणक, सिलाई, कढाई आदिका प्रशिक्षण दिया जाता है ।

भोपालके भी एक आश्रय निकेतन और आईटीआई प्रशिक्षण संस्थानमें गुरुवारको दो मूक बधिर छात्राओंके साथ दुष्कर्मका प्रकरण उजागर होनेके पश्चात हडकम्प मच गया ।

कांग्रेसने मांग की है कि इस घटनाके पश्चात बेटियां सुरक्षित नहीं है; इसलिए प्रदेशके सभी आश्रित निकतन, बालिका गृह, छात्रावासकी जांच की जानी चाहिए, ताकि नादान बेटियोंके साथ दुष्कर्म करने वालोंको सामने लाया जा सके ।

कांग्रेसकी समाचार माध्यम विभागकी चेयरपर्सन शोभा ओझाने आरोप लगाया है कि यह एनजीओ अश्विनी शर्मा नामक व्यक्ति चलाता है । यह आश्रय निकेतन सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभागके अनुदानपर चल रहा था । इसकी दो बालिकाओंने छात्रावास संचालकके विरूद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट कराई है । कांग्रेसने कहा है कि पूरे प्रदेशमें महिलाओं और बच्चियोंके साथ दुष्कर्मके प्रकरण सामने आ रहे हैं । विवरणके अनुसार मध्यप्रदेशमें ४१ सहस्त्र दुष्कर्मके प्रकरण प्रविष्ट होनेके साथ यह प्रदेश देशमें सबसे ऊपर आ गया है ।

शोभा ओझा ने कहा कि शासनको इन प्रकरणपर जागरूकतासे देखना होगा । कई निर्धन कुटुम्बोंकी बच्चियां छात्रावासमें रहती है, इनमें बीजेपीसे सम्बन्धित लोग भी हैं । शासनको राजनीतिसे परे इस प्रकरणपर गम्भीरतासे कार्य करनेकी आवश्यकता है ।

मध्यप्रदेशकी राजधानी भोपालके अवधपुरीमें एक आश्रय सदन है, जहां काफी मूकबधिर बालिकाएं तीन वर्षोसे रह रही हैं । इनमें धारकी रहने वाली मूकबधिर बालिकाके साथ छात्रावास स्टल संचालक अश्विनी कुमार शर्माने ही कई बार दुष्कर्म किया ! मूकबधिर होनेके कारण यह बालिकाएं किसीको अपनी पीडा भी नहीं समझा पा रही थीं ! इनमेंसे धार प्रान्तकी रहने वाली बालिका जब अपने माता-पिताके पास पहुंची तब उन्होंने अपने-माता पिताको सारी बाते बता दी ।

प्रतिकात्मक भाषाके विशेषज्ञको बालिकाने जो बातें बताई उससे सभी अचम्भित रह गए ! इसके पश्चात डीआईजी भोपाल और धारके एसपीसे बात कराई गई । अन्ततः धारमें प्रकरण शून्यपर प्रविष्ट कर लिया गया । उस अभियोगको भोपाल स्थानान्तरित कर आरोपी अश्विनी कुमार शर्माको पुलिसने बन्दी बना लिया व आरोपीके विरूद्ध थाना अवधपुरीमें धारा १५४/१८, ३७६, ३७६ए, ३५४, ३४४, ५०६ एवं ‘एससीएसटी एक्ट’की धाराओंमें प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया ।
इस बीच आईजी मकरन्द देउस्करने कहा है कि छात्रावासकी शेष छात्राओंके भी वक्तव्य लिए जाएंगे !

चार दिवस पहले मूक बधिर छात्राने इन्दौरके तुकोगंज थाना स्थित मूक बधिर सहायता केन्द्रमें परिवाद की थी । छानबीनके पश्चात प्रकरण सही पाया गया । गुरुवारको पुलिसने पहले धारमें परिवाद प्रविष्ट कर भोपाल पुलिसको इसकी सूचना दी । इस आधारपर भोपाल पुलिसने अवधपुरीसे ३५ वर्षीय संचालक अश्विन शर्माको बन्दी बना लिया । उसे संज्ञानके लिए धार भेजा गया है, जहां बालिकाने उसे पहचान लिया ।

अवधपुरी पुलिसके अनुसार संचालक अश्विन शर्माद्वारा चार माह पूर्व भी एक और मूक बधिर छात्राके साथ छेडछाड की गई थी; लेकिन उसने परिवाद नहीं की थी !

स्रोत : पत्रिका



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution