अगस्त १०, २०१८
आतंकियोंकी चेतावनीके पश्चात भयसे दक्षिणी कश्मीरके पुलवामाके त्राल क्षेत्रके नौ एसपीओने (स्पेशल पुलिस अफसर) चाकरी (नौकरी) छोड दी है । इनके चाकरी छोडनेकी घोषणा क्षेत्रकी दो मस्जिदोंसे किया गया । डीजीपी डॉ. एसपी वैदने ‘अमर उजाला’को बताया कि सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर चाकरी छोडनेकी बात चल रही है । तथ्योंका ज्ञान किया जा रहा है ।
मस्जिदके मौलवीकी ओर से कहा गया कि एसपीओके चाकरी छोडनेका पत्र प्राप्त हुआ है । पस्तूना मस्जिदमें एसपीओ परवेज अहमद अहंगर, हिलाल अहमद खान, मुजफ्फर अहमद खान, मुदासिर अहमद मीर, इरशाद अहमद राथर व इशरत अलीका पत्र मिला है । लारोव मस्जिदके इमामको इशहाक अहमद भट, गुलजार अहमद वानी व एजाज अहमद मीरके आकरी छोडनेका पत्र मिला है । दोनों मस्जिदोंके इमामोंने घोषणा की कि एसपीओने पत्रमें क्षमा मांगी है । साथ ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्तिकी बात कहते हुए जनतासे भी क्षमा मांगी है । बताते हैं कि नौ एसपीओके चाकरी छोडनेके पश्चात पुलिस प्रशासन सभीकी सुरक्षाकी नूतन रूपसे प्रयास कर रही है ।
त्रालमें इसी सप्ताह लगातार दो दिवस आतंकियोंने एसपीओको लक्ष्य बनाया था । छह अगस्तको लोरोव गांवमें आतंकियोंने घरपर उपस्थित एसपीओ इशहाक अहमद भटपर अन्धाधुन्ध गोलियां बरसाईं; लेकिन वह बचकर भाग निकला । अगले दिवस सात अगस्तको पस्तुना गांवमें एसपीओ आशिक अहमद लोनको आतंकियोंने घरके पास ही गोली मारी ! गोली पैरमें लगनेसे वह चोटिल होकर गिर पडा । गत माह आतंकियोंने त्रालसे एक एसपीओका अपहरण कर लिया था; लेकिन मांकी विनतीके पश्चात उसे छोड दिया था ।
आतंकी संगठन ‘हिजबुल मुजाहिदीन’ने कुछ दिवस पूर्व सभी एसपीओको १५ दिवसमें चाकरी छोडनेकी चेतावनी दी थी । ऐसी ही चेतावनी लश्करकी ओरसे भी दी गई थी । आतंकी संगठनोंके चेतावनी वाले फलक (पोस्टर) विभिन्न क्षेत्रोंमें चिपकाए गए थे । इसमें एसपीओको कडी चेतावनी दी गई थी कि यदि उन्होंने १५ दिवसमें चाकरी नहीं छोडी तो गम्भीर परिणाम भोगने होंगे !
गत दो माहमें चार सुरक्षाकर्मियोंको आतंकियोंने या तो अपहरण कर अथवा फिर घरमें घुसकर हत्या कर दी । सबसे पहले मेंढर पुंछके सेनाके जवान औरंगजेबका आतंकियोंने अपहरण कर हत्या कर दी । फिर जम्मू कश्मीर पुलिसके दो और ‘सीआरपीएफ’के एक जवानकी छुट्टीके समय आतंकियोंने हत्या कर दी । इसके अतिरिक्त १० ऐसे लोगोंको भी लक्ष्य बनाया गया जो एसपीओ थे या किसी और प्रकारसे सुरक्षाबलोंसे जुडे थे ।
स्रोत : अभर उजाला
Leave a Reply