अगस्त ११, २०१८
कांग्रेससे निष्कासित मणिशंकर अय्यरने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीको लेकर फिर विवादास्पद वक्तव्य दिया ! अय्यरने शनिवारको कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि देशका प्रधानमन्त्री वह व्यक्ति बनेगा, जो मुसलमानोंको पिल्ला समझता हो ! २०१४ के पूर्व मोदी जब मुख्यमन्त्री थे, तब उनसे पूछा गया कि २००२ में इतने मुसलमानोंको प्राण देने पडे, आपको दुख है क्या ? तो उन्होंने कहा, “एक पिल्ला भी गाडीके नीचे आ जाए तो हृदयमें कुछ चोट लगती है ।” मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा व्यक्ति देशका प्रधानमन्त्री बन सकता है, जिसने ऐसा कहा, जो २४ दिवस तक मुसलमानोंके शरणार्थी शिविरोंमें नहीं गया और जो अहमदाबाद मस्जिद उस दिन पहुंचा, जब प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी आए; क्योंकि उनके साथ जाना विवशता थी ।”
अय्यरने गत वर्ष गुजरात मतदानके मध्य कहा था- “जो अम्बेडकरकी सबसे बडी इच्छा थी, उसे साकार करनेमें एक व्यक्तिका सबसे बडा योगदान था, उनका नाम था जवाहर लाल नेहरू । अब इस कुटुम्बके बारेमें ऐसी ओछी बातें करें, वो भी ऐसे अवसरपर जब अम्बेडकरजीकी स्मृतिमें बहुत बडे भवनका उद्घाटन किया गया । मुझे लगता है कि यह आदमी बहुत नीच है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है ! ऐसे अवसरपर इस प्रकारकी राजनीतिकी क्या आवश्यकता है ?”
स्रोत : दैनिक भास्कर
Leave a Reply