धर्मान्तरित ब्रिटिश मुस्लिमने माना लन्दनमें आतंकवादी आक्रमणका षडयन्त्र रचनेका अपराध
एक धर्मान्तरित ब्रिटिश मुस्लिमने ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट स्थित व्यापारिक केन्द्र और मैडम तुसाद संग्रहालय सहित लन्दनमें विभिन्न स्थानोंको लक्ष्य बनानेके लिए आतंकवादी आक्रमणकी षडयन्त्र रचनेका अपराध स्वीकार कर लिया है। लेविस लुडलोने लन्दनके ओल्ड बेली न्यायालयमें इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) आतंकवादी समूहसे सम्बन्धों और ब्रिटिश राजधानीमें महत्वपूर्ण संस्थानोंमें वैन घुसानेकी तैयारी करनेकी बात स्वीकार कर ली है ।
अभियोजक मार्क डॉवसनने न्यायालयसे कहा, ‘ऑक्सफोर्ड स्ट्रीटपर व्यस्त समयमें डिज्नी स्टोर समेत अन्य स्थानोंको वाहनका उपयोग कर लक्ष्य बनाकर बडी संख्यामें लोगोंका अपघात करनेका षड्यन्त्र था । छद्म नामका उपयोग करके २६ वर्षीय लुडलोने एक भ्रमण भाष (मोबाइल फोन) क्रय किया और एक नोटमें आक्रमणको परिणाम देने की अपनी योजनाको लिखा । यह नोट कुछ समय पश्चात आतंकवाद निरोधक अधिकारियोंने कूडेदानसे फटी स्थितिमें राजसात किया ।
उसे आतंकवादी कृत्यकी पूर्वतैयारी करने और आतंकवादी गतिविधियोंके लिए धन एकत्रित करानेके दो आरोपोंके लिए इस वर्ष एक अभियोगका सामना करना था; किन्तु उसने ब्रिटेनमें आक्रमणका षडयन्त्र रचने और विदेशमें ‘आईएसआईएस’को धन दिलवानेका अपराध कलकी सुनवाईके मध्य स्वीकार कर लिया ।
धर्मान्ध इस बातपर गर्व कर सकते हैं कि विश्वकी ९८ % आतंकी घटनाएं इनकेद्वारा ही होती हैं और यह सम्पूर्ण विश्वके अनेक घटनाओंसे बार-बार सिद्ध होता है; किन्तु तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोग तब भी कहेंगे कि आतंकवादका कोई धर्म नहीं होता । – तनुजा ठाकुर (१२.८.२०१८)
Leave a Reply