पाकिस्‍तानमें हिन्दू महिलाकी परेशान करनेके पश्चात हत्‍या, लाश थैलेमें डाल सडक किनारे फेंकी !


अगस्त १२, २०१८

पाकिस्तानसे प्रायः अल्पसंख्यकोंपर प्रताडनाके समाचार आते रहते हैं । अब एक बार पुनः ऐसा प्रकरण सामने आया है । जहां एक हिन्दू महिलाको अज्ञात लोगोंने परेशान करनेके पश्चात उसकी हत्या कर दी । वहीं महिलाकी हत्याके पश्चात स्थानीय लोगोंका गुस्सा भडक गया और लोग सडकोंपर उतर आए । पाकिस्तानकी एक पत्रकारने इस घटनाको लेकर ‘ट्वीट’ किया है । ‘ट्वीट’में लिखा है कि ‘यह बर्मा नहीं है, न फलस्तीन और न ही कश्मीर ! सिन्धके मोरोमें एक हिन्दू महिला मेवी भागरीकी परेशान करनेके पश्चात हत्या कर दी गई ! महिलाका शरीर एक बोरेमें रखकर सडक किनारे फेंक दिया गया । लोगोंने जब प्रशासनके विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिसने उन पर लाठी चला दी !’

बता दें कि जैसे ही स्थानीय लोगोंको घटनाके बारेमें ज्ञात हुआ तो लोग सडकोंपर उतर आए और यातायात रोक दिया । इसके पश्चात लोगोंने महिलाकी मृत्युके विरोधमें स्थानीय प्रशासनके विरूद्ध नारेबाजी आरम्भ कर दी । इसपर पुलिसने भीडको लाठी चलाकर भगा दिया । पुलिस महिलाकी हत्याके प्रकरणकी जांच कर रही है । बता दें कि इससे पूर्व गत जूनमें भी एक हिन्दू महिलाकी इसी प्रकारसे पाकिस्तानके ब्लूचिस्तान प्रान्तमें हत्या कर दी गई थी । मृतक महिलाके भाईने पुलिसको दी अपनी परिवादमें बताया कि क्षेत्रके कुछ प्रभावशाली लोगोंने उसकी बहनकी बिना किसी कारणके हत्या कर दी !

पीडिताके भाईकी परिवादपर पुलिसने आरोपियोंके विरूद्ध अभियोग प्रविष्ट कर लिया था । बता दें कि पाकिस्तानमें प्रायः हिन्दूओं सहित कई अल्पसंख्यक समुदायके लोग लक्ष्य बनते रहते हैं । गत मई माहमें भी ब्लूचिस्तान प्रान्तमें एक हिन्दू व्यवसायी और उसके पुत्रकी अज्ञात लोगोंने गोली मारकर हत्या कर दी थी । ब्लूचिस्तान प्रान्तमें जारी अशान्त वातावरणके कारण वहां रह रहे व्यवसायी समुदायमें भयका वातावरण है, विशेषतया अल्पसंख्यकोंमें वहां काफी भयका वातावरण है ।

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution