अगस्त १५, २०१८
छत्तीसगढके राजनांदगांवमें नक्सलियोंद्वारा रखे गए एक दाब विस्फोटकसे (प्रेशर बमसे) हुए विस्फोटमें आज आईटीबीपीके दो जवान चोटिल हो गए ! पुलिसने आज यह जानकारी दी । राजनांदगांवके पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यपने बताया कि यह घटना मिस्त्री गांवमें उस समय हुई, जब भारत तिब्बत सीमा पुलिसका (आईटीबीपी) एक दल स्वतन्त्रता दिवस समारोहके अवसरपर अन्वेषण अभियानपर निकला था ।
उन्होंने कहा कि दल जब गांवके निकट वन्य क्षेत्रमें घेराबंदी कर रहा था, तभी यह घटना हुई । कश्यपने कहा कि आईईडी विस्फोटके कारण आईटीपीबीकी ‘४४वीं बटालियन’के दो कर्मी चोटिल हुए हैं ।
अतिरिक्त सुरक्षाबलोंको वहां पर भेजा गया है और चोटिल कर्मियोंको मोहलाके एक चिकित्सालयमें लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया । कश्यपने बताया कि क्षेत्रकी घेराबंदी की जा रही है ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply