‘एआईएमआईएम’ पार्षदके अटलजीको श्रद्धाञ्जलि देनेसे मना करनेपर सदनमें भाजपा पार्षदोंने पीटा !


अगस्त १८, २०१८

पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयीके निधनपर पूरा देश शोकमें डूबा हुआ है । देशके अधिकतर कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानोंमें अटलजीको शुक्रवारको (१७ अगस्त) श्रद्धाञ्जलि दी गई; लेकिन इन्हीं सबके मध्य महाराष्ट्रके औरंगाबादसे चौंकाने वाला समाचार सामने आया । यहां ‘ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन’के पार्षद सैयद मातिनद्वारा जब अटलजीको श्रद्धाञ्जलि देने से मना किया गया, तब भाजपा और शिवसेनाके पार्षदोंने उनकी जमकर पिटाई कर दी ।

शुक्रवारको दिवंगत प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयीको श्रद्धाञ्जलि देनेके लिए औरंगाबाद नगर निगममें मोशन लाया गया, जिसका सैयद मातिनद्वारा विरोध किया गया ! उनके विरोधपर शेष पार्षदोंने क्रोधमें उनपर लात-घूसों मारे ! शिवसेना पार्षद राजू वैद्यने नगर निगममें अटलजीको श्रद्धाञ्जलि देनेके लिए मोशन प्रस्तुत किया था । मातिनको घेरकर इस प्रकार पीटा जा रहा था कि उन्हें बचानेके लिए पुलिसको हस्तक्षेप करना पडा ! समय रहते पुलिसने मातिनको बचा लिया । इस घटनाका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि क्रोधित पार्षद किस प्रकार मातिनको पीट रहे हैं ।

बता दें कि ९३ वर्षीय वाजपेयीने १६ अगस्तको शाम ५ बजकर ५ मिनटपर दिल्लीके एम्स चिकित्सालयमें अन्तिम श्वास ली । शुक्रवारको ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’में पूरे राजकीय सम्मानके साथ अटलजीका अन्तिम संस्कार किया गया । वाजपेयीकी दत्तक पुत्री नमिताने वैदिक मन्त्रोच्चारण और सैनिकोंद्वारा २१ बन्दूकोंकी सलामीके मध्य उन्हें मुखाग्नि दी । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमन्त्री मोदी सहित कई नेताओंने राष्ट्रीय स्मृति स्थलमें महान नेताको विदाई दी ।

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution