उत्तिष्ठ कौन्तेय !


गो भक्षकोंकी धृष्टता, हिन्दू महासभाका जालस्थान हुआ हैक, होम पेजपर ‘बीफ करी’ बनानेकी विधि और चित्र लगाया
अखिल भारतीय हिन्दू महासभाके आधिकारिक जालस्थानको ‘टीम केरल साइबर वारियर्स’ कथित नामवाले संगठनने शुक्रवार, २४ अगस्तको हैक कर लिया गया । संस्थाके जालस्थलके (वेबसाइटके) ‘होम पेज’पर ‘मसालेदार बीफ करी’की व्यंजन विधि (रेसिपी) और चित्र डाल दिए गए । माना जा रहा है कि अखिल भारतीय हिन्दू महासभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणिके इस वक्तव्यकी प्रतिक्रियामें जालस्थलको हैक किया गया कि केरल बाढ पीडितोंमें जो लोग गोमांस नहीं खाते हैं, केवल उनकी ही सहायता की जाएगी ।  
जालस्थलके हैक होनेके पश्चात उस एक सन्देश भी डाला गया है, ‘हम लोगोंका सम्मान उनके चरित्रके कारण करते हैं और खानेकी आदतोंसे नहीं’ । स्वामी चक्रपाणिने कहा था कि कुछ लोगोंद्वारा गायोंकी हत्या और उनके मांसकी बिक्रीके चलते कई निर्दोष लोग मारे गए । उन्होंने केरलमें आई बाढको गायके अपमान और उसकी हत्याका परिणाम माना था ।
हमारी हिन्दू संस्कृतिमें जिस गोमांसको त्याज्य माना गया है, उसका भक्षण करनेवालोंके विषयमें  हिन्दू बहुल देशमें कुछ बोलना भी अब अपराध हो गया है और ऐसा करनेपर ऐसे अभक्ष्यका भक्षण करनेवालोंकी धृष्टता दिन प्रति दिन बढती जा रही है, अखिल हिन्दू महासभाके जलस्थानके हैक होनेसे यह सिद्ध हो गया है ! इससे ही इस निधर्मी लोकतन्त्रमें सनातन मानबिन्दुओंकी रक्षा करना सम्भव नहीं, यह सिद्ध होता है और इसके पर्याय स्वरुप हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना करना अनिवार्य हो गया है ! और हां भोजनकी पद्धतिका चरित्र निर्माणमें बहुत बडा योगदान होता है, यह सभी गो भक्षकोंको बताना चाहूंगी; क्योंकि हिन्दू धर्म कहता है, आसुरी भोजनसे हमारी वृत्ति आसुरी होती है और चरित्रमें असुरों समान दुर्गुण निर्माण होते हैं और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण किसीको देनेकी आवश्यकता नहीं है ! इस विश्वमें गो भक्षकोंने चाहे वे साम्यवादी हो, इसाई हों या मुसलमान हों, उन्होंने ही सर्वत्र अशान्ति, अधर्म, आतंक और अराजकता फैला रखी है, इस कटु सत्यको कोई भी अस्वीकार नहीं कर सकता है ! – तनुजा ठाकुर (२५.८.२०१८)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution