अगस्त २६, २०१८
जम्मू और कश्मीरमें रविवारको सुरक्षाबलोंको बडी सफलता मिली । सुरक्षाबलोंने कुपवाडाके हंदवाडामें भिडन्तके पश्चात चार आतंकियोंको बन्दी बनाया गया है । इन आतंकियोंके पास भारी मात्रामें विस्फोटक सामग्री मिली है । बताया जा रहा है कि आतंकियोंके पास स्नाइपर बन्दूक और अन्य शस्त्रास्त्र मिले हैैं ! यह जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलोंका संयुक्त अभियान था । ये सभी एक आतंकवादी समूहका भाग बने थे ।
श्रीनगरके रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालियाने कहा, ‘‘अल-बद्रके तीन आतंकवादियोंके निर्देशोंके अनुसार चार नूतन भर्ती आतंकवादियोंको वहां से निकालनेके प्रयासोंकी विश्वस्त सूचना मिलनेके पश्चात सेनाने पुलिसके साथ संयुक्त अभियान आरम्भ कर हंदवाडाके कलारूसमें जाल बिछाकर उन्हें घेर लिया ।’’
उन्होंने बताया कि थोडे समय भिडन्त चली और ‘‘अत्यधिक संयमका प्रयोग किया गया तथा आतंकवादियोंको आत्मसमर्पण करनेका अवसर दिया गया ।’’ कर्नल कालियाने कहा, ‘‘ आतंकवादी बने चारों लोगोंने आत्मसमर्पण कर दिया ! अल-बद्रके तीन आतंकवादी इन्हें छोड गोलियोंकी आडमें भाग निकले !’’ प्रवक्ताने बताया कि अन्य आतंकवादियोंकी खोज जारी है ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply