अगस्त २६, २०१८
बडे स्तरपर पूर्व प्रधानमन्त्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयीके अस्थि विसर्जनके कार्यक्रम आयोजित किए जानेपर समाजवादी पार्टीके नेता आजम खानने व्यंग्य किया है । उन्होंने रविवारको कहा कि यदि उन्हें यह ज्ञात हो जाए कि मरनेके बाद इतना सम्मान मिलता है तो वह आज ही मर जाना चाहेंगे ।
भारतीय जनता पार्टीने (भाजपा) वाजपेयीकी अस्थियोंको देशके २२ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशोंमें स्थित सौ प्रमुख नदियोंमें ९५ स्थानोंमें (शहरों) विसर्जित करनेका कार्यक्रम बनाया है । विसर्जनके कार्यक्रमोंमें भाजपाके नेता सम्मिलित हो रहे हैं । वाजपेयीकी अस्थियोंको केवल उत्तर प्रदेशके २२ नगरोंकी नदियोंमें विसर्जित किया जा रहा है ।
इन घटनाओंपर प्रतिक्रिया देते करते हुए आजम खानने भाजपापर व्यंग्य किया । समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार उन्होंने कहा, “यदि किसी प्रकार मुझे यह ज्ञात हो जाए कि व्यक्तिके मरनेके पश्चात अधिक सम्मान मिलता है तो मैं आज ही मर जाना पसन्द करूंगा ।”
स्रोत : आजतक
Leave a Reply