अगस्त २६, २०१८
दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबन्धन समिति (डीएसजीएमसी) प्रमुख मंजीत सिंह जीकेपर कैलिफोर्नियामें खालिस्तान समर्थकोंने आक्रमण कर दिया, जिसमें उनका एक सहयोगी चोटिल हो गया । इसमें पुलिसने तीन दोषियोंको बन्दी बना लिया है । अकाली नेता सुखबीर सिंह बादलने इसका विरोध किया है । उन्होंने कहा, “यह आक्रमण ‘आईएसआई’की ओर से कराया गया है । सुषमा जीसे इसमें अमेरिकाके विदेश मन्त्री से हस्तक्षेत करनेके लिए कहा है ।”
बता दें न्यूयॉर्कके पश्चात कैलिफोर्निया पहुंचे ‘डीएसजीएमसी’के प्रमुख मंजीत सिंहने कहा कि उनकी यात्राका उद्देश्य गुरु नानक जीकी ५५०वीं जयन्तीके समारोहोंके प्रकरणमें सिख समुदायसे चर्चा करना था, जो अगले वर्ष है । शिरोमणि अकाली दलके नेतापर यह दूसरा आक्रमण है । इससे पूर्व उनपर न्यूयॉर्कमें आक्रमण किया गया था ।
सिंह कैलिफोर्नियाके युबा नगर स्थित प्रमुख गुरद्वारे गए थे, तभी ‘खालिस्तान २०२० जनमत संग्रह’का समर्थन करने वाले कुछ लोगोंके एक समूहने उन पर आक्रमण कर दिया । कैलिफोर्निया से सिंहने चलभाषपर कहा, ” मैं चोटिल हूं । उन्होंने मुझे धक्का दिया और क्रूरतासे लात मारीं ! यह एक निर्मम प्राणघातक आक्रमण था ।” उन्होंने बताया कि उनका एक मित्र चिकित्सालयमें है और पुलिसने तीन लोगोंको बन्दी बनाया है ।
डीएसजीएमसी प्रमुखने कहा कि आक्रमणों से वह रुकेंगे या भयभीत नहीं है । उन्होंने कहा कि खालिस्तानकी मांग कर रहे लोग अपना संघर्ष जारी रख सकते हैं; लेकिन हिंसा कोई राह नहीं है । सिंहने कहा कि हम खालिस्तानके लिए हिंसाका भाग नहीं बनेंगे ।
स्रोत : इण्डिया न्यूज
Leave a Reply