जम्मू-कश्मीरके शोपियांमें आतंकी आक्रमणमें ४ पुलिसकर्मी हुतात्मा, अनन्तनागमें २ आतंकी मारे गए


अगस्त २९, २०१८

जम्मू-कश्मीरके शोपियांमें बुधवार दोपहर आतंकवादी आक्रमणमें 4 पुलिसकर्मी हुतात्मा हो गए हैं ! आक्रमण करने वाले आतंकी कौन हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है । जम्मू-कश्मीरके अनन्तनाग प्रान्तमें बुधवार सुबह ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियोंके मध्य भिडन्तमें सेना ने दो आतंकियोंको मार गिराया था ।

पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि खानबलके मुनिवाद गांवमें आतंकवादियोंकी उपस्थितिकी पुष्ट सूचनाके आधारपर सुरक्षा बलोंने आज प्रातः घेराबंदी और अन्वेषण अभियान चलाया था ।

जम्मू-कश्मीर पुलिसके डीजीपी एसपी वैद्यने भी इस अभियानकी पुष्टि की थी । उन्होंने बताया, आतंकवादियोंने अन्वेषण दलपर गोलीबारी की । सुरक्षा बलोंकी कार्यवाहीके साथ ही भिडन्त आरम्भ हुई । बता दें कि भिडन्तके पश्चात वहां रेलयान और जालस्थल सेवा (इण्टरनेट सर्विस) रोक दी गई थी ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution