ममता शासनमें बंगालकी दुर्दशा, पंचायत समिति गठनमें हिंसामें ३० चोटिल !


अगस्त २९, २०१८

पश्चिम बंगालमें ग्राम पंचायत समितिके गठनको लेकर आज एक बार पुनः हिंसा भडक गई ! सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलोंके मध्य हुए संघर्षमें पांच पुलिसकर्मियों सहित ‘कम से कम’ ३० लोग चोटिल हुए हैं ! पुलिसने बताया कि उत्तर दिनाजपुरके दो स्थानों से हिंसाका समाचार है । उन्होंने बताया कि चौपडा थाना क्षेत्रके अन्तर्गत आने वाले दासपाडा और इतहार ग्राम पंचायतोंमें संघर्षके समय विस्फोटक फेंके गए और गोलियां चलाई गईं !

पुलिसने बताया कि इतहारमें संघर्ष उस समय आरम्भ हुआ, जब तृणमूल कांग्रेसके कार्यकर्ताओंने भाजपाके ग्राम पंचायत सदस्यको पदाधिकारीके मतदानके लिए मतदान करने से रोका ! उन्होंने बताया कि संघर्षमें तृणमूल कांग्रेस और भाजपाके १३ सदस्य चोटिल हो गए । इसमें पांच पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए हैं और पुलिसकी एक वाहनको जला दिया गया है ! उन्होंने बताया कि दासपाडामें सीपीएम और कांग्रेस कार्यकर्ताओंद्वारा कथित रूप से निर्दलीय सदस्योंको मतदानमें भाग लेने से रोकनेपर संघर्ष हुआ ।

दोनों दलोंने दावा किया कि उनके समर्थन से इन सदस्योंने पंचायत मतदान लडा था और विजयके पश्चात तृणमूल कांग्रेसमें चले गए ! तृणमूल कांग्रेसके कार्यकर्ता उनके पक्षमें खडे हो गए और हिंसामें १२ लोग चोटिल हो गए । पुलिसने बताया कि चार घरोंको भी आग लगा दी गई ।

 

“सन्तोंकी भूमि बंगालकी यह दुर्दशाके लिए ममता पूर्णतया उत्तरदायी है, केन्द्र शासनने त्वरित वहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नवभारतटाइम्स



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution