अगस्त ३०, २०१८
उत्तरी कश्मीरके बांदीपोराके हाजिनमें सुरक्षा बलोंने लश्करके दो पाकिस्तानी आतंकियोंको भिडन्तमें मार गिराया । इनसे भारी मात्रामें शस्त्र व विस्फोटक मिला है !
वीरवार प्रातः हाजिनके परे गलीमें आतंकियोंकी उपस्थितिकी सूचनापर सुरक्षा बलोंने घेराबंदी कर अन्वेषण अभियान चलाया । इस मध्य एक घरमें छिपे आतंकियोंने घेरा कडा होता देख गोलीबारी आरम्भ कर दी और भिडन्त आरम्भ हो गई, जिसमें दो आतंकी मार दिए गए । मारे गए आतंकियोंके पास भारी मात्रामें शस्त्र और विस्फोटक पाया गया है । पुलिसके अनुसार मारे गए आतंकियों से प्राप्त लिखितपत्रोंसे उनका संज्ञान रिजवान व अलीके रूपमें हुआ है ।
दोनों पाकिस्तानके थे और लश्करसे जुडे हुए थे । दोनों सुरक्षा बलोंपर कई आक्रमणमें सम्मिलित थे । इसके साथ ही नागरिकोंकी हत्यामें भी उनका हाथ था । भिडन्त आरम्भ होते ही हिंसक प्रदर्शन आरम्भ हो गए ! युवा सडकोंपर उतर आए और सुरक्षा बलोंपर भारी पथराव कर अभियानमें विरोध डालनेका प्रयास किया ।
भीडको नियन्त्रणमें करनेके लिए सुरक्षा बलोंको आंसू गैसके गोले छोडने पडे । इससे काफी देर तक तनावकी स्थिति बनी रही । भिडन्तको देखते हुए कुछ समयके लिए वहां जालस्थल सेवा बन्द कर दी गई थी ताकि लोकवाद (अफवाह) न फैलने पाए ।
मृत आतंकियोंमें से एकका संज्ञान हिजबुल डिवीजनल अधिकारी अल्ताफ कचरूके रूपमें हुआ है । अल्ताफ अहमद डार कुलगाममें हिजबुलका प्रान्तीय अधिकारी था और कुलगामका ही रहने वाला था । अल्ताफका नाम वाञ्छित आतंकियोंकी सूचिमें ऊपरी दसमें सम्मिलित था । वह गत १५ वर्षो से हिजबुलके लिए सक्रिय रूपसे कार्यरत था । दूसरे आतंकीका संज्ञान उमर रशीद वानीके रूपमें हुआ था ।
“हम भारतीय सेनाके इस वीरतापूर्ण कृत्योंको नमन करते हैंं” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply