सितम्बर २, २०१८
सम्भलके नखासा थानेमें तीन तलाक तथा हलालाके प्रकरणमें पीडिताके पति, ससुर एवं दो मौलवियों सहित पांच लोगोंके विरुद्ध सामूहिक दुराचारका प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । बरेली परिक्षेत्रके अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाशने आज बताया कि मुरादाबादकी मूल निवासी एक महिलाने अपनी परिवादमें उनसे कहा था कि उसका विवाह सात दिसम्बर २०१४ को नखासा थाना क्षेत्रके तुर्तीपुरा इलाह क्षेत्रके निवासी मोहम्मद नूर नामक व्यक्तिके साथ हुई थी । महिलाका आरोप है कि २५ दिसम्बर २०१५ की रातको उसके ससुरालके लोगोंने उसे घर से बाहर निकाल दिया था ।
महिलाका कहना है कि इस प्रकरणमें उसने तीन जनवरी २०१६ को अपने ससुरालके लोगोंके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट कराया था । बाद में २४ दिसम्बर २०१६ को दोनों पक्षोंके मध्य सन्धि हो गई और वह अपने ससुराल चली गई । उसके पश्चात उसके पति नूर, ससुर शोएब तथा उसके पतिके मामा शन्नूने कहा कि तलाक हो चुका है, इसलिए अब हलाला भी करना पडेगा !
महिलाका आरोप है कि काफी मना करनेके बाद भी शन्नू दो कथित मौलवियोंको लेकर आया । दोनों मौलवियोंने कहा कि वह उसके ससुर शोएब से उसका निकाह करा देंगे और ‘हलाला‘के पश्चात वह प्रातः उसे तलाक दे देगा । उसके पश्चात उसका निकाह नूर से पुनः करा दिया जाएगा । लगभग दो घण्टे पश्चात उसे बताया गया कि उसका निकाह शोएबके साथ कर दिया गया है ।
उन्होंने कहा, बाद में मोहम्मद नूर और शन्नूने मिलकर उसे शोएबके साथ कक्षमें बंद कर दिया, जहां उसने उससे दुष्कर्म किया ! प्रातः शोएबने उसे तलाक दे दिया और उसे इद्दतके नाम पर एक कक्षमें बैठा दिया गया । इस मध्य नूरने भी उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई । बाद में वह अपने मायके चली आई, जहां उसने एक पुत्रको जन्म दिया ।
महिलाने परिवादमें यह भी आरोप लगाया है कि उसने अपने साथ हुए इस अपराधके विरुद्ध जिलाधिकारीको प्रार्थना पत्र दिया, तब से नूर और कुछ मौलाना उसे तथा उसके कुटुम्बको मारनेकी चेतावनी दे रहे हैं ।
अपर पुलिस महानिदेशकने बताया कि उनके आदेशपर इस प्रकरणमें महिलाके पति मोहम्मद नूर, ससुर शोएब, मामा शन्नू तथा दो अज्ञात मौलवियोंके विरुद्ध सामूहिक बलात्कारके आरोपमें कल प्रकरण प्रविष्ट किया गया है ।
“महिलाओंकी लाजसे खेलने वाले इन भद्दे मौलानाओं और तथाकथित शरियतका, जो ऐसा घृणित कार्य करवाती है, शीघ्र ही सम्पूर्ण विनाश निश्चित है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply