सितम्बर ३, २०१८
मध्य प्रदेशके मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहानकी जनआशीर्वाद यात्रापर हुए पथरावके प्रकरणमें नौ आरोपियोंको बन्दी बना लिया गया है । इसमें तीन कांग्रेसके पदाधिकारी बताए जा रहे हैं । सीधी प्रान्तके एसपीने कहा है कि पुलिसने नौ लोगोंको बन्दी बना लिया है, इसमें कांग्रेस नेता भी सम्मिलित हैं । एसपीने यह भी कहा कि काले वस्त्रमें लपेट कर पत्थर फेंके गए थे । यात्राके विरोधमें यह पत्थर फेंके गए थे । इससे पूर्व प्रदेशके गृहमन्त्रीने घटनाकी जांचके आदेश दिए थे । उन्होंने कांग्रेसपर आरोप लगाते हुए कहा था कि २४ घण्टेके भीतर आरोपियोंको बन्दी बनाया जाएगा । उन्होंने कांग्रेसपर आरोप लगाया कि यात्राको लेकर कांग्रेस पहले से ही हताश और निराश है । पहले कांग्रेसके लोग अपशब्दोंका प्रयोग करते थे और अब हिंसापर उतारू हो गए हैं । बता दें कि रविवार रात कांग्रेस नेता और विधानसभामें नेता प्रतिपक्ष अजय सिंहके क्षेत्र चुरहटमें शिवराजकी जन आशीर्वाद यात्राके मध्य प्रदर्शनकारियोंने मुख्यमन्त्रीको काले झण्डे दिखानेके पश्चात उनके रथपर पथराव किया गया ! चुरहटमें जिस समय रथपर पथराव हुआ, तब शिवराज भीतर ही थे ! यद्यपि मुख्यमन्त्री पूर्ण रूपसे सुरक्षित हैं । इस घटनाके पश्चात प्रदेशकी राजनीतिमें बवाल मच गया है ।
स्रोत : एनडीटीवी इण्डिया
Leave a Reply