सितम्बर ६, २०१८
काबुलके एक कुश्ती क्लबमें बुधवारको हुए दोहरे बम विस्फोटमें अफगानिस्तानके दो पत्रकारों सहित ‘कम से कम’ २० लोग मारे गए हैं और ७० अन्य चोटिल हो गए हैं । पुलिस प्रवक्ता हशमत स्तानिकजईने बताया कि पडोसके शिया बहुलके खेल परिसरमें एक आत्मघाती आक्रान्ताके स्वयंको उडा लेनेके एक घण्टेके पश्चात घटनास्थलपर पत्रकारों और सुरक्षा बलोंकी उपस्थितिमें विस्फोटक से भरे एक वाहनमें विस्फोट कर दिया गया ।
समाचार विभाग समर्थक एक संगठन ‘एनआईए’ने बताया कि दूसरे विस्फोटमें ‘कम से कम’ चार पत्रकार चोटिल हुए हैं । अफगानिस्तानकी सबसे बडी निजी प्रसारक ‘टोलो न्यूज’ने अपने दो पत्रकारोंके मारे जानेकी पुष्टि की है ।
अमेरिका स्थित ‘एसआईटीई’ गुप्तचर समूहने ‘आईएस’के प्रोपेगेण्डा प्रसखर वाहिनी ‘अमाक’के सन्दर्भ से समाचार दिया है कि इस्लामिक स्टेट समूहने दोहरे विस्फोटका उत्तरदायित्व लिया है । ‘आईएस’ प्रायः अफगानिस्तानके अल्पसंख्यक शिया समुदायको लक्ष्य बनाती रही है । यद्यपि तालिबानने पत्रकारोंको एक ‘व्हॉट्सअप’ सन्देश भेजनेमें संलिप्तता से मना किया है ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply