सितम्बर ७, २०१८
उज्जैनका महाकालेश्वर मन्दिर हिन्दुओंका एक पवित्र धर्मस्थल है । देश भरके १२ ज्योर्तिलिंगोंमें उज्जैनके भगवान महाकालेश्वरका विशेष महत्व है । यहां सहस्त्रों श्रद्धालु पूजा-पाठके लिए आते हैं । महाकालेश्वर मन्दिर परिसरमें लडकीके नाचनेका वीडियो सामने आनेके पश्चात कोहराम मच गया है । प्रश्न मन्दिर प्रबन्धनपर भी उठ रहे हैं कि जिस समय यह लडकी मन्दिरमें अपना वीडियो बना रही थी, उस वक्त प्रबन्धनने उसे ऐसा करने से मना क्यों नहीं किया ?
यह लडकी पहले ‘श्री महाकालेश्वर मन्दिर’में पूजा -अर्चना करती है और फिर नाचने करने लगती है ! वीडियोमें दिख रहा है कि यह लडकी मन्दिर परिसरमें घूम रही है और वो अपने कैमरेसे स्वयंको ‘रिकॉर्ड’ भी कर रही है । पीछे मन्दिरमें चल रही आरतीको भी स्पष्ट सुना जा सकता है । काफी देर तक यह लडकी मन्दिरमें इधर-उधर घूम कर ‘रिकॉर्डिंग’ करती रही; लेकिन उसे किसीने नहीं रोका ! वीडियोको देख कर यह भी कहा जा सकता है कि लडकीके साथ मन्दिरमें कोई और भी है जो वीडियो बनानेमें उसकी सहायता कर रहा है ।
सूचनाके अनुसार यह वीडियो गत ३ सितम्बरको बनाया गया है । इसमें दिख रही लडकीका नाम नन्दनी कौर है, जो मुम्बईमें मॉडलके रुपमें कार्य करती है । इसने यह वीडियो स्वयं अपने ‘इंस्टाग्राम’पर प्रेषित किया है ।
“अपने संस्कारोंको कुछ रूपयोंके लिए बेचने वाले, नग्नता परोस समाजको दिशाहीन करने वाले, इन विधर्मियोंको पवित्र देवस्थानपर ऐसा दुष्कृत्य करनेपर कठोरसे कठोर दण्ड देना चाहिए !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply