सितम्बर ७, २०१८
गुरुग्राममें मस्जिदमें ध्वनिप्रसारक यन्त्र (लाउडस्पीकर) बजानेका हिन्दू संगठनके लोगोंने विरोध किया है । नगरके शीतला माता उपनगरमें (कॉलोनीमें) मुस्लिम समुदायके लोग नमाजके लिए ध्वनिप्रसारक यन्त्रका प्रयोग करते हैं । हिन्दू संगठनोंके लोगोंका आरोप है कि यह मस्जिद नहीं मकान है और सैकडोंकी संख्यामें लोग यहांपर नमाज पढते हैं ।
उनका आरोप है कि प्रातः और शामके समय ये तेजीसे बजते हैं, जिससे लोगोंको परेशानी होती है । इससे पूर्व कि वहां स्थिति विकट हों, मस्जिदके बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है । बता दें कि गत दिवसोंमें ही गुरुग्रामके सेक्टर-५३ में भी कुछ लोगोंने जोरसे नमाज पढनेको लेकर विरोध किया था, जिसके पश्चात प्रशासन नमाज पढनेके लिए ३७ स्थानोंका चयन किया था । मुस्लिम नेता सहजाद अली खानका कहना है कि यह घर उन्हीं चिन्हित स्थानमें से एक है । उनका आरोप है कि हिन्दू संगठनके लोग बलात हमें परेशान कर रहे हैं । वे हमारे खानेकी वस्तुओंमें भी कमियां निकालते हैं ।
हिन्दू संगठनद्वारा किए गए विरोधके पश्चात मुस्लिम समुदायके लोगोंने जिला उपयुक्तको एक ज्ञापन देकर जांचकी मांग की है । वहीं हिन्दू समुदायके लोगोंका कहना है कि हमनें ध्वनिप्रसारकका विरोध नहीं किया । यहांपर मन्दिर, गिरिजाघर भी हैं । यहीं पर रहने वालीं कुछ महिलाओंका कहना है कि मस्जिदका आरम्भ ६ माह पूर्व ही हुआ है । यहां दूर-दूर से लोग नमाज पढने आते हैं । दिनभर यहां ध्वनिप्रसारक यन्त्र बजता है, जिससे परेशानी होती है ।
“सम्पूर्ण दिवस मस्जिदोंसे चिल्ला-चिल्लाकर लोगोंको परेशान करना, यह कहांका धर्म है ! शासन कठोर निर्णय लेकर मस्जिदोंके इन ध्वनिप्रसारकोंपर प्रतिबन्ध लगाएं !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply