सितम्बर ८, २०१८
जम्मू कश्मीरके अनन्तनागमें एक पुलिस पिकेटपर किए गए आतंकी आक्रमणमें ‘कम से कम’ एक आतंकी मारा गया ! जबकि, एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया ! पुलिसने शनिवारको इसकी सूचना दी । पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि आतंकियोंने अनन्तनागके अचबाल स्थित पुलिस पिकेटपर शुक्रवारकी देर रात्रि आक्रमण किया । यद्यपि, सुरक्षाबलोंने आक्रमणको पूर्ण रूपसे असफल कर दिया ।
पुलिसकी कार्यवाहीमें एक आतंकी मारा गया और उससे शस्त्र भी मिले हैं ! मारे गए आतंकीका संज्ञान नहीं हो सका है और वह किस संगठनसे जुडा हुआ था, इस बारेमें भी जानकारी नहीं मिल पाई है ।
घाटीमें गत दिवसोंसे आतंकियोंने अपनी रणनीतिमें बदलाव किया है और अब वह सीधा सुरक्षाबलों और उनके परिजनोंको लक्ष्य बना रहे हैं ।
यद्यपि, सुरक्षाबलोंने आतंकियोंको मुंहतोड उत्तर देनेकी तैयारी कर ली है । सोमवार सुबह घाटीमें सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिसकी ओरसे एक बडा अभियान चलाया गया ।
इस मध्य पुलवामा और शोपियांके कुल २० गांवोंमें एक साथ अन्वेषण अभियान चलाया गया । सुरक्षाबल यहांपर आतंकियोंकी खोजबीन कर रही है । अन्वेषण अभियानके समय लोगों और सुरक्षाबलोंके मध्य झडप हुई । इस मध्य एक प्रदर्शनकारी फयाज अहमदके सिरमें गोली लगनेसे मृत्यु हो गई ! पुलवामामें जालस्थल सेवा बन्द कर दी गई थी ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply