सितम्बर १०, २०१८
उत्तरी कश्मीरके कुपवाडाके तंगधारमें नियन्त्रण रेखापर पाकिस्तानकी ओर से संघर्ष विरामका उल्लंघन करते हुए गोलीबारीका समाचार है, जिसका भारतीय सेनाकी ओर से प्रत्युत्तर दिया गया । पाकिस्तानी सेनाने रविवार शामको सीमाका उलंघन करते हुए बिना कारण गोलीबारी की ! पाकिस्तानकी ओर से की जा रही गोलीबारीका भारतीय सेनाद्वारा उत्तर दिया जा रहा है । बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओंकी ओर से हल्की गोलीबारी अभी भी जारी है । यद्यपि अभी इस गोलीबारीमें किसीके हताहत होनेका कोई समाचार नहीं है ।
बता दें कि कुछ दिवस पूर्व पाकिस्तानके रक्षा दिवसके अवसरपर पाक सेना अधिकारी कमर जावेद बाजवाने सीमापर पाकिस्तानी सैनिकोंकी शहादतका बदला लेने की बात कही थी ।
इससे पूर्व भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिसने बडी सफलता प्राप्त करते हुए अपने साझा अभियानमें कुपवाडाके ही तंगधारमें तीन आतंकियोंको पकडा । सुरक्षाबलोंने इनके पास से शस्त्र और विस्फोटक भी बरामद किए हैं । तीनों आतंकी कश्मीरके बान्दीपुराके रहने वाले हैं और इन्हें सीमा पार से घुसपैठके तुरन्त बाद ही पकड लिया गया । तीनों आतंकियोंका संज्ञान अहमद डार, सज्जाद अहमद ख्वाजा और मोहम्मद शफी भटके रूपमें हुई है ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply