मानसरोवरका जल लाकर राहुल गांधीने किया पाप : सुब्रमण्यम स्वामी


सितम्बर १०, २०१८

सुब्रमण्यम स्वामीने राहुल गांधीके राजघाटपर मानसरोवरका जल चढानेको लेकर लक्ष्य साधा । उन्होंने आजतकसे वार्तामें कहा कि कैलाश मानसरोवरमें जल भरने नहीं देते, जबतक कि आपने तपस्या न की हो, तबतक मानसरोवरका जल निकालना पाप है ! ऐसेमें राहुल गांधीने पाप किया है !
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीने भारत बन्दके कारण मार्च आरम्भ करनेसे पूर्व दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधीकी समाधिपर श्रद्धाञ्जलि दी और कैलाश मानसरोवर यात्राके समय कैलाश झीलसे लाए जलको बापूकी समाधिपर चढाया ।

स्वामीने कहा कि कैलाश और मानसरोवरके पास जो विमानतल है, वहां मानसरोवरका जल विक्रय करने  वाली एक दुकान है । मुझे मानसरोवर यात्राका कोना-कोना ज्ञात है । राहुल गांधीको झूठ नहीं बोलना चाहिए और यह भी सत्य बता देना चाहिए कि पशुपतिनाथमें उन्हें अन्दर क्यों नहीं जाने दिया ? राहुल गांधीमें कौन सा ऐसे कमियां है, जो पुजारियोंने द्वार नहीं खोला !

स्वामीने कहा कि राहुल गांधीने आज तक यह नहीं कहा कि मैं हिन्दू हूं । वो कहते हैं कि मैं शिव भक्त हूं,; इसलिए मैं हिन्दू बन गया ! राहुल गांधी नौटंकी और जुमला राजनीति कर रहे हैं ।

देशमें बढे हुए पेट्रोल और डीजलके मूल्योंको लेकर जारी भारत बन्दपर स्वामीने कहा कि पेट्रोलियमके मूल्योंको किसी शासनने अभी तक नियन्त्रण नहीं किया है । आज तक जो भी पेट्रोलियम मन्त्री या वित्त मन्त्री हुए हैं, वह लोगोंके प्रश्नोंको समझते हैं । जब लागत बढ जाती है तो मूल्य भी बढा देते हैं । स्वामीने कहा, मेरा कहना है कि दृष्टिकोण परिवर्तित करें, केवल पेट्रोलके मूल्य कम करके क्या होना है !

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution