तालिबान आतंकवादियोंने अफगान सुरक्षा बलोंको लक्ष्य निशाना, २९ लोगोंकी मृत्यु !


सितम्बर १०, २०१८

तालिबान आतंकवादियोंने देशके उत्तरी भागमें भिन्न-भिन्न आक्रमण कर अफगान सुरक्षा बलोंको लक्ष्य बनाया, जिसमे ‘कम से कम’ ३७ लोगोंकी मृत्यु हो गई । कुन्दुज प्रान्तमें प्रान्तीय परिषदके प्रमुख मोहम्मद युसूफ अयूबने बताया कि दश्ती आर्ची प्रान्तमें एक सुरक्षा अवरोधपर हुए आक्रमणमें सुरक्षा बलके ‘कम से कम’ १३ कर्मी मारे गए और अन्य १५ लोग चोटिल हो गए ! गोलीबारी रविवार देर रात आरम्भ हुई, जो सोमवार सुबहतक जारी रही । इस बीच, जोजजान प्रान्तके प्रान्तीय पुलिस प्रमुख जनरल मोहम्मद जवाजानीने बताया कि तालिबानने खामियाब प्रान्तमें विभिन्न दिशाओंसे आक्रमण किया ।

इसके चलते अफगान बलोंको प्रान्तीय मुख्यालय रिक्त करना पडा, ताकि कोई नागरिक हताहत नहीं हो । उन्होंने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारीमें ‘कम से कम’ आठ पुलिसकर्मी मारे गए और तीन चोटिल हो गए ! भिडन्तमें तालिबानके सात सदस्य भी मारे गए !

तालिबानके प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिदने कुन्दुज और जोजजान प्रान्तोंमें हुए आक्रमणोंका उत्तरदायित्व लिया है । इस मध्य समांगन प्रान्तके दारा सूफ प्रान्तके प्रान्तीय प्रवक्ताने अपने क्षेत्रमें तालिबानके हाथों १४ स्थानीय अफगान पुलिसकर्मी और शासन समर्थक लडाकोंके मारे जानेकी सूचना दी । उन्होंने बताया कि अन्य छह लोग चोटिल भी हुए हैं ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution