सितम्बर ११, २०१८
कई समाचार माध्यमोंपर लोगोंका भविष्य बताने वाला ज्योतिषाचार्य और हस्तरेखा विशेषज्ञ आशु महाराज अब स्वयं मुसीबतमें है । गाजियाबादकी एक महिलाने आशु बाबापर अपना और अपनी नाबालिग पुत्रीका यौन उत्पीडन करनेका प्रकरण प्रविष्ट करवाया है ! अब जब इस प्रकरणमें दिल्लीके अपराध विभागने (क्राइम ब्रांच) जांच आरम्भ कर दी है तो नित्य नूतन उजागर होने लगे हैं । यह ज्योतिषाचार्य और हस्तरेखा विज्ञानका जानकार होनेका दावा करने वाला आशु बाबा या आशु भाई गुरूजी वास्तविकतामें आसिफ खान है ! आसिफके दिल्लीमें कई घर हैं ! इसका एक मकान दिल्लीके प्रीतमपुराके तरुण एंक्लेवमें है, जबकि रोहिणीके सेक्टर-७ बी में ४/७७-७८ में उसने आश्रम बना रखा था । वह अपनी इसी नकली पहचानके आश्रयपर वर्षोंतक लोगोंका शोषण करता रहा । गाजियाबादकी रहने वाली एक महिला और उनकी नाबालिग पुत्रीने दक्षिणी दिल्लीके हौज खास थानेमें बाबा के साथ ही उसके पुत्र व मित्रके विरुद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट करवाई है । महिलाने इन सभीके विरुद्ध यौन उत्पीडन जैसे गम्भीर आरोप लगाए हैं । पुलिसने इस सम्बन्धमें ‘पॉक्सो एक्ट’के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है ।
दक्षिण प्रान्तके पुलिस अधिकारियोंने बताया कि ४० वर्षीय पीडिता गाजियाबादके इन्दिरापुरमकी रहने वाली है । महिलाने हौजखास थानेकी पुलिसको बताया कि वह आशु बाबाको वर्ष २००८ से जानती है । उसकी पुत्री उस समय छह वर्षकी थी । उसे पोलियोका रोग था । चिकित्साके लिए वह प्रथम बार आशु बाबाके सम्पर्कमें आई थी । महिलाका आरोप है कि आशु बाबा बच्चीको निर्वस्त्र करके उसकी मालिश किया करता था ! यह २०१३ तक चलता रहा ! पीडिता २०१३ में दीपावलीके त्यौहारपर बाबाके रोहिणी आश्रममें गई थी । आरोप है कि आश्रमके प्रबन्धकने उसे मादक पेय पिला दिया, जिसके पश्चात बाबा और उसके साथियोंने पीडिताके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था !
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply