सितम्बर १३, २०१८
ग्रेटर नोएडाकी दादरी पुलिसने किशोरीको अगवा कर उसके साथ बलात्कार करनेके आरोपी दो बांग्लादेशी युवकोंको बन्दी बनाया गया है । ये लोग लगभग नौ वर्षोंसे अवैध रूपसे भारतमें रह रहे थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अजयपाल शर्माने बताया कि दादरी क्षेत्रकी १७ वर्षीय एक किशोरीका १५ दिवस पूर्व अपहरण हो गया था । इस प्रकरणकी जांच कर रही थाना दादरी पुलिसने गुरुवारको एक सूचनाके आधारपर बाबू और राजू नामक युवकोंको बन्दी बना लिया ।
उन्होंने बताया कि इन लोगोंसे पूछताछके पश्चात अगवा किशोरीको पुलिसने ढूंढ लिया है । पूछताछके मध्य पकडे गए आरोपियोंने किशोरीके साथ बलात्कारकी बात स्वीकार की है । किशोरीको जांचके लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है ।
समाचार विभाग ‘भाषा’के अनुसार, एसएसपीने बताया कि पूछताछके समय ज्ञात हुआ कि दोनों आरोपी मूलरूप से बांग्लादेशके रहने वाले हैं । ये लोग भारतमें लगभग नौ वर्षोसे अवैध रूपसे रह रहे थे । उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी चिटेहडा गांव निवासी एक व्यक्तिके घरमें किराएपर कक्ष लेकर रह रहे थे ।
एसएसपीने बताया कि दोनों बांग्लादेशियोंसे गुप्तचर विभाग तथा स्थानीय इंटेलिजेंस विभागके अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं । यह ज्ञात करनेका प्रयास किया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियोंका किसी आतंकवादी संगठन से सम्बन्ध तो नहीं है ।
“यह हमारे निधर्मी, राष्ट्रद्रोही एवं सत्तालोलुप राजनेताओंके कृत्योंका परिणाम है ! ईश्वरसे प्रार्थना है कि शीघ्र ही हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना हो और इन धर्मद्रोही राजनेेताओंको, जो केवल विजयी होनेके लिए आतंकी कठमुल्लोंको भारतमें प्रवेश देते हैं !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply