सितम्बर १३, २०१८
उत्तरप्रदेशके आतंकवाद विरोधी दलने (एटीएस) कानपुरमें एक संदिग्ध आतंकीको बन्दी बना लिया है । बताया जा रहा है कि संदिग्ध पाकिस्तानके आतंकवादी संगठन ‘हिजबुल मुजाहिदीन’का सदस्य है । इसे ‘एटीएस’की बडी सफलता माना जा रहा है, अभी संदिग्ध से पूछताछकी जा रही है । गुप्तचर विभागके विवरणके अनुसार गत कुछ दिवसोंमें आंतकी संगठन सक्रिय हो गए हैं ! ‘हिजबुल, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद’ जैसे आतंकवादी संगठनोंको पाकिस्तानकी सेना और ‘इंटर-सर्विसेज-इंटेलिजेंस’ से सक्रिय समर्थन प्राप्त हो रहा है ! बताया जा रहा है कि गणेश चतुर्थीके समय कानपुरके एक मन्दिरको लक्ष्य बनानेका षडयन्त्र किया जा रहा था ।
‘एटीएस’के डीजीपी ओपी सिंहने बताया कि कानपुरसे हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादीको बन्दी बनाया गया है । उसने गणेश चतुर्थीके अवसरपर आक्रमण करनेकी योजना बनाई थी !
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply