सितम्बर १४, २०१८
झारखण्डके पाकुड प्रान्तीय पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र बर्नवालने जनजातीय लोगोंका धर्म परिवर्तन कर उन्हें ईसाई बनानेके प्रकरणकी जांचके लिए गुरुवारको विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की । बर्नवालने आईएएनएससे कहा कि राज्यकी विशेष गुप्तचर शाखाद्वारा प्रान्तमें जनजातीय लोगोंका धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनानेकी एक विवरणके पश्चात पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंहकी अध्यक्षतामें एक दलका गठन किया गया है ।
विशेष शाखाने पुलिस मुख्यालयको दिए अपने विवरणमें कहा था कि पाकुडके लिट्टीपाडामें बडे स्तरपर वस्त्र, धान, सौर बिजली, बकरी व अन्य चीजोंका प्रलोभन देकर जनजातीय लोगोंका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है ।
विशेष शाखाके एक सूत्रने कहा कि एक ईसाई पादरीके ध्वनि सन्देशमें जनजातीय लोगोंको प्रलोभन देते हुए सुना जा सकता है ! विशेष शाखाने अपने विवरणमें यह भी वर्णन किया है कि हिन्दू जनजातीय बहुल क्षेत्रमें गिरिजाघरका निर्माण किया जा रहा है ताकि सरलता से धर्मन्तरण करवाया जा सके !
सत्तारूढ भाजपाके समर्थकोंने दावा किया है कि लिट्टीपाडामें पहाडिया जनजातिके ९० प्रतिशत और ६० प्रतिशत अन्य जनजातीय समुदायका धर्मान्तरण कर ईसाई बनाया गया है । झारखण्डमें कई वर्षोके मध्य जनजातीय जनसंख्या ३२ प्रतिशत से कम होकर २६.५० प्रतिशत हो गई है ! जनजातीय लोगोंकी घटती संख्याका कारण धर्मान्तरण बताया जा रहा है !
“क्या भाजपा केवल भाषण देने तक और दुःख प्रकट करने तक ही हिन्दू होनेका ढिंढोरा पिटती है ? शासन त्वरित इन धर्मद्रोहियोंको कडे से कडा दण्ड दे” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply