सितम्बर १४, २०१८
भाजपा सांसद उदित राजने पूछा है कि मन्दिरोंमें पडी सम्पत्ति किस काम की है ? परामर्श देते हुए वह आगे बोले कि उसे विक्रय कर दिया जाना चाहिए । सामाजिक प्रसार माध्यमपर उनकी इसी टिप्पणीपर लोगोंने उन्हें धिक्कारना आरम्भ कर दिया । लोग झल्लाते हुए सांसदको पूछने लगे, “आप मस्जिदों और गिरजाघरोंकी सम्पत्तियोंके बारेमें भी अपने विचार साझा करें !” वहीं, कुछने उन्हें हिन्दू विरोधी बताते परामर्श दे डाला कि सांसद अपनी सम्पत्ति भारतीय सेनाके कोषमें दे दें !
सांसदने मंगलवार शाम एक ‘ट्वीट’ किया था । उन्होंने इसमें लिखा, “केरलके पद्मनाभ, सबरीमाल और गुरुवायुर मन्दिरोंके सोने और सम्पत्तिको विक्रय कर दिया जाए तो बाढकी मार से निकलनेके लिए २१ सहस्त्र कोटि से पांच गुणा अधिक राशि आएगी । जनताको सडकोंपर निकल कर इसके लिए मांग करनी चाहिए । मन्दिरोंमें पडी हुई सम्पत्ति किस काम की है ?”
“भाजपा सांसद अपनी सीमा न भूलें ! ध्यान रहे ! जिस हिन्दू जनताने आपको चून कर भेजा है, वह आपको उठाकर फेंक भी सकती है । विषय ज्ञान न होनेपर भाषण देने वाला सदैव मूर्ख कहलाता है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply