समाचार विभाग ‘भाषा’ने आधिकारिक सूत्रोंके सन्दर्भ से बताया कि उच्च पुलिसकर्मी नरेन्द्र कुमारके शरीरमें तीन गोलियोंके निशान भी मिले हैं । कुमारका शव छह घण्टेके पश्चात भारत पाक बाडके आगे मिल पाया, क्योंकि पाकिस्तानी पक्षने सीमापर संयंम बनाए रखने और बीएसएफके खोजी दलोंपर गोलीबारी न होना सुनिश्चित करनेके आह्वानपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी !
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्ससे लापता जवानका पता लगानेके लिए संयुक्त गश्तमें सम्मिलित होनेको कहा गया था । तब बीएसएफने सूर्यास्तकी प्रतिक्षा, जवानका शव चौकीतक लाने के लिए जोखिम भरा अभियान आरम्भ किया ।
“जिन्नासे लेकर अबतक इन विधर्मियोंका न कोई धर्म था, न ही है ! पाकिस्तान हमारे सैनिकोंकी बर्बरतापूर्ण हत्या कर रहा है और हम तथाकथित खेल क्रिकेट खेलते है ! हम से बडा मूर्ख इस पूरे विश्वमें भी मिलेगा क्या !!”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ





Leave a Reply