‘आरएसएस’ प्रमुखका ज्ञान, यदि मुसलमान नहीं होंगें तो हिन्दुत्व नहीं होगा !


सितम्बर १९, २०१८

‘आरएसएस’द्वारा दिल्लीमें आयोजित त्रिदिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को भागवत ने स्पष्ट किया कि इस देश में अगर मुसलमान नहीं रहेंगे, तो ये हिन्दुत्व नहीं होगा ! उन्‍होंने कहा, “हम कहते हैं कि हमारा हिन्दू राष्‍ट्र है ।  हिन्दू राष्‍ट्र है इसका मतलब इसमें मुसलमान नहीं चाहिए, ऐसा बिल्‍कुल नहीं होता ।  जिस दिन ये बात कही जाएगी कि यहां मुस्लिम नहीं चाहिए, उस दिन वो हिन्दुत्‍व नहीं रहेगा ।”

बता दें कि आरएएस हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना के साथ मुस्लिम तुष्टीकरण, धर्मांतरण, गोहत्या, राम मन्दिर, ‘कॉमन सिविल कोड’ जैसे ठोस धार्मिक प्रकरणको उठाता रहा है ।  उसी ‘आरएसएस’के प्रमुख मोहन भागवत अब मुस्लिम प्रेम की बातें करने लगे हैं ।  ‘आरएसएस’ क्या गोलवलकर के दौर से बाहर निकलकर २१वीं सदी के मोहन भागवतके आधुनिक परियोजनाको अपनाने जा रहा है या फिर अपने आधारको बढानेके प्रयासमें है ।  इसके अतिरिक्त संघ भविष्यकी राजनीतिमें अपने आपको सुरक्षित रखनेके लिए जान बूझकर बदलावकी बात कर रहा है ।

अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयके प्राध्यापक मोहम्मद सज्जाद कहते हैं कि संघ प्रमुखका वक्तव्य राजनीतिक है । उन्होंने कहा कि उदारवादी हिन्दू, जो विकासके नाम पर बीजेपीसे जुडा था, लिंचिंग और हिंसक घटनाओंके कारण दूर हो रहा है ।  उन्हें फिर से निकट लानेके कारण ऐसी बातें कही जा रही हैं ।

सज्जाद कहते हैं कि संघ यदि बदलावकी दिशामें बढ रहा है तो उसे वैचारिक परिवर्तन अपने अन्दर करना होगा ।  इसके लिए पहले सावरकरद्वारा दिए गए हिन्दुत्वके सिद्धान्त, जिसमें वो गैर हिन्दू भारतीयोंको राष्ट्रवादसे भिन्न रखते हैं, को पूर्णरूप से नकारे !  उन्होंने कहा कि लव जेहाद, घर वापसी और गोहत्याके नामपर होने वाली लिंचिंगके विरुद्ध देशव्यापी आन्दोलन छेडे और आरोपियोंको कडे से कडे दण्डके लिए प्रयास करें । प्रोफेसर सज्जाद कहते हैं कि संघको लेकर निरन्तर प्रश्न किए जा रहे हैं । 

“महोदय ! यदि आपका तथाकथित ज्ञान इतना ही कहता है तो आपको इतिहास पुनः पढनेकी आवश्यकता है और आप हिन्दुत्वपर ज्ञान न ही दे तो बडा उपकार होगा । कोटि भारतीय जो आपके अन्धभक्त है, दिशाहीन होने से बच जाएंगे !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution