सितम्बर १९, २०१८
रोहतककी एक पंचायतने आदेश दिया है, आदेशके अनुसार मुस्लिम समुदायके लोग सार्वजिनक स्थलपर नमाज नहीं पढेंगे और वो दाढी भी नहीं रख सकेंगे ! यह निर्णय रोहतकके गांव टिटौलीकी पंचायतमें लिया गया । गांवकी पंचायत गोवंशकी हत्या से क्रोधित थी ।
पंचायतमें यह भी निर्णय हुआ है कि बच्चे पहले की भांति हिन्दी वाले नाम रखेंगे और मुस्लिम समुदायके लोग टोपी नहीं पहनेंगे । साथ ही पंचायतमें यह भी निर्णय लिया गया कि बकरीद वाले दिन गोवंशकी हत्या करने वालेको आजीवन गांवमें प्रवेश नहीं मिलेगा !
यह निर्णय टिटौलीकी पंचायतमें ५०० लोगोंकी उपस्थितिमें लिया गया । इनमें से कई लोग मुस्लिम लोग समुदायसे थे । बता दें कि टिटौली गांवके सरकारी विद्यालयके पास २२ अगस्तको एक बछडीकी हत्या कर दी गई थी । मंगलवारको इसी घटनाक्रमपर पंचायत बुलाई गई थी । बछडीकी हत्याका आरोप गांवके ही यामीनके ऊपर है ।
पंचायतके द्वारा बनाई गई समितिने पंचायतके समक्ष ये सभी सुझाव रखे, जिसे सर्वसम्मितसे स्वीकार कर लिया गया । मुस्लिम समुदायसे सम्बन्ध रखने वाले जयवीरने गोशालाके लिए ११ सहस्त्र रूपये दान किए ।
“गोमाताके हत्यारोंके लिए यही दण्ड उचित है ! प्रत्येक स्थानपर ऐसा ही होना चाहिए । यदि स्थितिको नियन्त्रित न किया गया तो हिन्दुओंका अस्तित्व संकटमें आ जाएगा” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply