सितम्बर २०, २०१८
उत्तर प्रदेशके अलीगढके हरदुआगंजमें गुरुवारको (सितम्बर २०, २०१८) पुलिसके साथ भिडन्तमें दो आतंकी ढेर हो गए ! इस मध्य एक पुलिस अधिकारीके पांवमें गोली लगने से चोटिल हो गए ! पुलिसके अनुसार, हरदुआगंजमें गुरुवार सुबह दो बदमाश मोटरसाइकिलसे कहीं जा रहे थे । इस मध्य पुलिसकी इन पर दृष्टि पडी और उन्हें रोकनेका प्रयास किया; लेकिन वे भागने लगे ! पुलिसने इनका पीछा किया तो बदमाश मछुआ नहरके निकट बनी सिंचाई विभागकी एक कोठरीमें घुस गए । मारे गए बदमाशोंका संज्ञान मुस्तकीम और नोशादके रूपमें हुआ है ।
इस मध्य वहां पुलिसबलने उन्हें घेर लिया तो बदमाश गोलीबारी करने लगे, उत्तरमें पुलिसकी ओर से भी गोलीबारी हुई, जिसमें एसओके पांवमें गोली लग गई । ये भिडन्त लगभग एक घण्टेतक चली । उधर पुलिसकी गोली से दोनों बदमाश भी चोटिल हो गए । और चिकित्सालयमें प्रविष्ट करनेके पश्चात उन्होंनें प्राण त्याग दिए ।
पुलिस ने बताया की दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये के ईनामी थे और दोनों पिछले महीने में जनपद में दो साधुओं सहित छह हत्या में शामिल थे. उपचार के लिए लाते समय बदमाशों ने बताया कि बुधवार रात्रि उन्होंने एक व्यक्ति से बाइक लूटी थी और दोनों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई केस दर्ज हैं.
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply