सितम्बर २१, २०१८
जम्मू कश्मीरके बान्दीपोरामें सुरक्षाबलों और आंतकवादियोंके मध्य चली भिडन्तमें तीन और आतंकवादी मारे गए हैं ! तीन आतंकियोंके मारे जानेके साथ ही सेनाने गुरूवार से अबतक पांच आतंकवादी मार गिराए हैं ! पुलिसने बताया कि उत्तरी कश्मीरमें बान्दीपुराके सम्बलर क्षेत्रमें यह भिडन्त हुई । ये पांचों आतंकी नियन्त्रण रेखा पार कर आए थे और घाटीके विभिन्न भागोंमें जाने वाले थे । इसी मध्य सुरक्षाबलके साथ उनकी भिडन्त हुई, जिसमें शुक्रवार को तीन और आतंकवादी मारे गए । बताया जा रहा है कि पांचों ही आतंकी ‘लशकर-ए-तैयबा’ संगठनसे जुडे थे ।
बता दें कि उत्तरी कश्मीरके बांदीपोरामें आतंकियोंके छिपे होनेकी गुप्त सूचना मिलनेके पश्चात सुरक्षा बलोंने गुरूवार से ही पूरे क्षेत्रमें अन्वेषण अभियान चला रखा है । गुरूवारको जवानोंने दो आतंकवादियोंको मार गिराया था । आधिकारिक सूत्रोंने बताया कि बान्दीपोराके शोखाबाबा क्षेत्रके वनोंमें आतंकवादियोंके छिपे होनेकी गुप्त सूचना मिलनेके पश्चात राष्ट्रीय रायफल्स, राज्य पुलिसके विशेष अभियान दल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बलने एक खोजी अभियान चलाया था । इसी मध्य वहां छिपे आतंकवादियोंने सुरक्षा बलोंको लक्ष्य बनाकर गोलीबारी आरम्भ कर दी और सुरक्षा बलोंकी गोलीबारीमें दो आतंकवादी मारे गए !
इनमेंसे एकका शव गुरूवारको ही मिला और एक आतंकवादीका शव आज प्रातः पाया गया ।
“सेनाके इस अदम्य साहसको हम नमन करते हैं, निश्छल मनसे एवं देशभक्तिकी भावनासे ओतप्रोत सेना, सोए हुए युवाओंके लिए प्रेरणाका एक स्रोत है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply