सितम्बर २१, २०१८
मुम्बई विस्फोटके आरोपी खुर्शीद आलमकी नेपालमें गोली मारकर हत्या कर दी गई । गुरुवार रात सुनसारीके हरिनगर क्षेत्रमें भुतहा बाजारमें खर्शीदको गोली मारी गई । दो मोटरसाइकिलपर आए चार अपराधियोंने आलमपर गोलियोंकी बौछार कर दी ! मोटरसाइकिल क्रमांक प्लेट भारतीय बताई जा रही है । अपराधी गोली मारकर भारत भाग गए !
इस घटनामें एक नेपाली पुलिसकर्मी भी चोटिल है । कर्मीने भारत-नेपाल सीमापर मोटरसाइकिल सवार अपराधियोंको रोकनेका प्रयास किया, तो उसपर गोलियां चलाई गईं । खुर्शीद आलम नेपालमें विद्यालय प्रधानाचार्य था । आलमका नाम वर्ष २००८ में ‘बाटला एनकाउण्टर’के भागे आतंकियोंमें से एक शहजाद पप्पूको बन्दी बनानेके पश्चात जांच विभागके समक्ष आया था । शहजाद पप्पू विशेष पुलिस अधिकारी मोहन चन्द शर्मापर गोली चलानेमें दोषी घोषित किया जा चुका है ।
खुर्शीद आलम ‘आइएसआइ’के लिए कार्य करता था । ‘इण्डियन मुजाहिदीन’के आतंकी जब ‘बाटला एनकाउण्टर’के पश्चात भागे हुए तो नेपालमें खुर्शीदने सभीका अनुमतिपत्र (पासपोर्ट) बनवाया । साथ ही रहनेकी व्यवस्था की !
“पाप एवं पापियोंका अन्त इसीप्रकार होता है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : द राइजिंग न्यूज
Leave a Reply