सितम्बर २१, २०१८
गोरखपुरमें गलरिहा थाना क्षेत्रमें मोहर्रम प्रदर्शन निकालनेके समय एक अप्रिय घटना घट गई ! ‘डीजे’में विद्युत प्रवाह उतरने से एक बच्चेकी मृत्यु हो गई । घटनाके पश्चात उपद्रवियोंने जमकर बवाल किया । आक्रोशित भीडने भटहट पुलिस चौकीपर उत्पात मचाते हुए वहां तैनात दो पुलिसकर्मियोंको भी पीटा, साथ ही चौकीमें तोडफोड करनेके साथ एक पुलिस जीपमें भी आग लगा दी । चौकी संचालक पीके सिंहने वहां से भागकर अपने प्राण बचाए !
इसमें पुलिसकर्मी दिलीप चौधरी और ओमप्रकाश सिंह बुरी प्रकार चोटिल हो गए । घटनाकी जानकारी होनेपर एसएसपी भारी पुलिस बलके साथ वहां पहुंचे । पुलिस और पीएसीने स्थितिपर नियन्त्रण पाया । एसएसपीने घटना स्थलका निरीक्षण किया और उपद्रवियोंको चिह्नित करनेका निर्देश दिया है ।
“कैसे-कैसे आतंकियोको भारतने पाला हुआ है ! प्रशासन त्वरित उन आतंकियोंको पकडे व उन्हें दण्ड दें एवं आगे से उनके किसी भी तथाकथित त्यौहारपर प्रदर्शनपर प्रतिबन्ध लगाए” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply