सितम्बर २१, २०१८
भारतकी विदेश मन्त्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तानके विदेश मन्त्री शाह महमूद कुरैशीके मध्य न्यूयॉर्कमें होने वाली भेंटको भारतने २४ घण्टोंमें रद्द कर दिया है ! पाकिस्तानकी ओर से बातचीतका प्रस्ताव दिए जानेके पश्चात गुरूवारको भारतीय विदेश मन्त्रालयने इस बातकी पुष्टि की थी कि दोनों विदेश मन्त्रियोंके मध्य न्यूयॉर्कमें संयुक्त राष्ट्र महासभामें भेंट होगी; लेकिन अब भारतने इसको रद्द कर दिया है !
भारतीय विदेश मन्त्रालयके प्रवक्ता रवीश कुमारकी ओर से जारी वक्तव्यमें कहा गया कि पाकिस्तानकी ओर से किए गए दो कार्योंके वजह यह भेंट रद्द की गई है । प्रथम पाकिस्तानकी ओर से हमारे एक सुरक्षाकर्मीकी नृशंस हत्या और द्वितीय पाकमें जारी किए गए २० डाक टिकटों जिसमें आतंकियोंका महिमामण्डन किया गया है !
पाकिस्तानकी ओर से वार्ताकी प्राथमिकता किए जानेके पश्चात उनका वास्तविक रूप सामने आया है । वहीं पाकिस्तानके प्रधानमन्त्री इमरान खानकी वृत्तिका भी ज्ञान हुआ है ।
“पाकिस्तान सर्वदा दण्डके ही योग्य है; अतः उसके लिए यही उचित है । जिस राष्ट्रकी नींव ही हत्या, रक्त एवं षडयन्त्रपर हो, उससे शान्तिकी अपेक्षा व्यर्थ है ” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply