सितम्बर २३, २०१८
सांसद कठेरियाने अपने जन्मदिवसपर संसदकी आकृति वाले राष्ट्रध्वज लगे ‘केक’को काटा !
शनिवारको ‘राष्ट्रीय अपराध खुफिया ब्यूरो’के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल सिरोही, पवन समाधिया, अवधेश शुक्ला, पंकज गोयल आदिने हरीपर्वत थानेमें याचिका दी थी । शुक्रवारको सांसद कठेरियाका जन्मदिवस था । परिवादके साथ केक काटनेका चित्र भी लगाया गया था । हरीपर्वत पुलिसने परिवाद न्यू आगरा थाने भेज दी । कहा कि खंदारी परिसर न्यू आगरा थानेमें आता है । न्यू आगरा पुलिसका कहना है कि अभी परिवाद नहीं मिली है । मिलेगी तो अधिकारियोंके विरुद्ध आदेशानुसार कार्यवाही की जाएगी ।
कठेरियाके प्रवक्ता पार्षद शरद चौहानका कहना है कि केक समर्थक बनवाकर लाए थे । सांसदने केक काटने से पूर्व ध्वज ससम्मान हटाया था !
“वाह रे राष्ट्रभक्तोंकी राष्ट्रभक्ति ! प्रथम तो केक काटना ही संस्कृति विरुद्ध कृत्य है और यह तो राष्ट्रीय ध्वज लगा था तो यह अपराध बन जाता है ! भौतिकतावाद व आधुनिकताके दंशसे पीडित ये नेता, कैसे हमारे युवाओंको संस्कार दे पाएंगें ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply