सितम्बर २३, २०१८
पाकिस्तानके प्रधानमन्त्री इमरान खानने शनिवारको जहां भारतके विदेश मन्त्रीके साथ होने वाली वार्ता रद्द होनेपर निराशा जताई । वहीं इमरानके निकटवर्ती और सूचना मन्त्री फवाद चौधरीने कहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण ढंगसे वार्ता रद्द होनेके पश्चात भी पाकिस्तान सभी विवादित मुद्दोंपर बातचीत करनेको सज्ज है ।
विदेश मन्त्री स्तरकी वार्ता रद्द होनेके एक दिवस पश्चात चलभाषसे साक्षात्कारमें फवाद चौधरीने कहा कि भारतको अब पाकिस्तानके साथ भविष्यमें जुडावके लिए निर्णय करना है; लेकिन पाकिस्तान सभी महत्वपूर्ण मुद्दोंपर चर्चा करनेके लिए सज्ज है । उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि युद्ध और शत्रुतासे कोई समाधान नहीं होता है । उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशोंके मध्य वास्तविक मुद्दा कश्मीरका है ।
मन्त्रीने कहा कि पाकिस्तान प्रत्येक प्रकरणपर वार्ताको सज्ज है । उन्होंने कहा, कई राह हैं, जिनसे हम इन सबको सशक्त कर सकते हैं । वहीं एक राह यह है कि हम युद्धमें जा सकते हैं, दोनों देशोंके पास परमाणु अस्त्र है और जो युद्धमें जीवित बचेंगे, वे शेष प्रकरणको हल कर सकते हैं; लेकिन यह सोचना मूर्खता है कि हम युद्ध करने जा रहे हैं ।
“पाकिस्तानको अपनी अर्थव्यवस्थाको बचानेके लिए चहुंओर से भिक्षा मांगनी पड रही है, सब संसाधन विक्रय हो चूके हैं ! परन्तु व्यर्थ अहंकार और हमारे शत्रु राष्ट्रका साथ पाकर वह गीदड भभकी देता है । हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाके साथ इन विद्रोहियोंका अन्त अवश्य होगा !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply